निःशुल्क मोतियाबिंद शिविर 02 से
एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस
रुद्रप्रयाग। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के सौजन्य से राष्ट्रीय दृष्टिविहीनता नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत विवेकानंद नेत्रालय, रामकृष्ण मिशन आश्रम, किशनपुर देहरादून के माध्यम से सितंबर माह में जनपद रुद्रप्रयाग में 06 निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। उक्त आशय की जानकारी देते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. पारूल गोयल ने बताया कि 02 सितंबर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जखोली में, 05 सितंबर को ग्राम सभा मनसूना में, 11 सितंबर को स्वामी रामकृष्ण विवेकानंद सेवा आश्रम गुप्तकाशी में, 16 सितंबर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अगस्त्यमुनि में, 22 सितंबर को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भीरी में, 26 सितंबर को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चन्द्रनगर में निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने जनमानस से इन निःशुल्क शिविरों का लाभ प्राप्त करने की अपील करते हुए बताया कि उक्त शिविरों से संबंधित अधिक जानकारी के लिए अपने क्षेत्र की आशा फेसिलिटेटर व आशा कार्यकत्री से संपर्क कर सकते हैं।
