मजदूरों के शोषण के खिलाफ सीटू की अपर श्रम आयुक्त से वार्ता
एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस
देहरादून, 7 सितंबर। सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियंस (सीटू) जिला कमेटी देहरादून के प्रतिनिधिमंडल ने अपर श्रम आयुक्त अनिल पेटवाल से वार्ता कर निर्माणाधीन लखवाड़ व्यासी जलविद्युत परियोजना में संविदाकार एलएंडटी कंपनी द्वारा मजदूरों के साथ किए जा रहे शोषण, श्रम कानूनों की अनदेखी, विभिन्न अनियमितताओं तथा मजदूरों अवैधानिक रूप से काम से निकाले जाने के मामलों को प्रमुखता से उठाया। सीटू प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि कंपनियों द्वारा अपनाए जा रहे मनमाने रवैये के कारण मजदूरों के अधिकारों का लगातार हनन हो रहा है। मजदूरों को बिना उचित प्रक्रिया अपनाए और बिना नोटिस दिए नौकरी से निकाला जाना गंभीर मामला है। वार्ता के दौरान संबंधित श्रम विवाद के समाधान के लिए आईआर (इंडस्ट्रियल रिलेशन) की बैठक बुलाने की मांग भी प्रमुखता से उठाई गई। सीआईटीयू ने कहा कि मजदूरों और प्रबंधन के बीच उत्पन्न विवादों के समाधान तथा कंपनी के मनमाने रवैये पर रोक लगाने के लिए श्रम विभाग द्वारा उचित हस्तक्षेप किया जाना आवश्यक है। किंतु विभाग इस ओर कोई कार्यवाही नहीं कर रहा है। इस अवसर पर मजदूरों से टनल (सुरंग) में काम करवाया जा रहा है किंतु मजदूरों को टनल अलाउंस तक नहीं दिया जा रहा है जिससे कंपनी मजदूरों की खून-पसीने की कमाई की लूट कर रही है जिसे श्रम विभाग व धामी सरकार के द्वारा मजदूरों के अधिकारो का संरक्षण न कर बड़ी-बड़ी कंपनियों को संरक्षण दे रही हैं। ओर श्रमिक नेताओं पर झूठे मुकदमे दर्ज कर रहे हैं। प्रतिनिधिमंडल ने पूरे मामले में जांच कर दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई करने तथा मजदूरों के हितों की रक्षा सुनिश्चित करने की मांग की। इस अवसर पर जिल महामंत्री लेखराज ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही श्रम विभाग का ढर्रा थी नहीं होता हैं तो वे श्रम विभाग के खिलाफ आंदोलन करेंगे। इस अवसर पर सीटू के जिला महामंत्री लेखराज, जिला सचिव अभिषेक भंडारी, हिमांशु चौहान, कोषाध्यक्ष रवींद्र नौडियाल,नितिन बौंठियाल आदि उपस्थित थे।
वहीं दूसरी ओर सांय 2:30 बजे से वर्षों से कार्यरत भोजन माताओं निकाले जाने के विरोध में जिला शिक्षा अधिकारी का घेराव किया।
