भोजन माताओं ने जिला शिक्षा अधिकारी का किया घेराव

एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस

देहरादून, 7 सितंबर। सीटू से संबद्ध उत्तराखंड भोजन माता कामगार यूनियन के नेतृत्व में भोजन माताओं ने देहरादून के मयूर विहार स्थित जिला शिक्षा अधिकारी प्रेम लाल भारती का घेराव किया। भोजन माताओं ने बताया कि देहरादून में 20 वर्षों से अधिक समय से कार्यरत चार भोजन माताओं को बिना किसी और उचित प्रक्रिया के सेवा से पृथक कर दिया गया है। इस अन्यायपूर्ण कार्रवाई के विरोध में सीटू से संबंधित भोजन माता कामगार यूनियन की महिलाओं ने मयूर विहार स्थित मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय पहुंचकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया और अधिकारियों से तत्काल कार्रवाई की मांग की। इस दौरान मुख्य शिक्षा अधिकारी की अनुपस्थिति में जिला शिक्षा अधिकारी प्रेम लाल भारती का घेराव किया व वार्ता के दौरान भोजन माताओं को गलत तरीके से सेवा से निकाले जाने का मामला विस्तार से रखा गया। जिला शिक्षा निदेशक ने आश्वासन दिया कि मामले की जांच कराई जाएगी तथा गलत तरीके से निकाली गई भोजन माताओं के संबंध में उचित कार्रवाई की जाएगी। साथ ही घेराव कर रही भोजन माताओं के बीच मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी श्री शिवलाल गौतम द्वारा मुख्य शिक्षा अधिकारी का ज्ञापन लिया व उन्होंने घेराव कर रही भोजन माताओं को आश्वस्त किया कि वे इस संदर्भ में संबंधित अधिकारियों वी स्कूल प्रबंधन को नोटिस देंगे यदि गलत तरीके से निकला होगा तो ऐसे प्रधाना अध्यापकों के विरुद्ध कार्यवाही करेंगे। सीआईटीयू ने स्पष्ट कहा कि मजदूरों एवं भोजन माताओं के साथ किसी भी प्रकार का अन्याय, शोषण और मनमानी बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा जरूरत पड़ने पर आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा। इस अवसर पर सीटू महामंत्री लेखराज, जिला अध्यक्ष एस.एस. नेगी, जिला कोषाध्यक्ष रविंदर नोडियाल, जिला सचिव अभिषेक भंडारी, जिला सचिव हिमांशु चौहान, नितिन बौंठियाल, भोजन माता कामगार यूनियन की प्रदेश महामंत्री मोनिका, बबीता, आरती ,कमलेश, कमला गुरुंग, सुशीला, रजनी,मोनी चौधरी, मीना नेगी, सरिता, मीना डंगवाल, रिजवाना बानो सुमिता, मीरा देवी, मंजू नेगी, मुन्नी देवी, राजो देवी, सुनीता, बसंती देवी, शांति भंडारी, प्रोमिला देवी, रजनी सहित बड़ी संख्या में भोजन माताएं एवं अन्य साथी उपस्थित रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *