September 12, 2026

वाहन चोरी की घटना का 24 घंटे के अंदर दून पुलिस ने किया खुलासा

संदीप गोयल/एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस

देहरादून, 11 सितम्बर। दून पुलिस का अपराधियों पर शिकंजा कसता जा रहा हैं। विकासनगर पुलिस ने वाहन चोरी की घटना का 24 घंटे के अंदर खुलासा करते हुये घटना को अंजाम देने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार कर अभियुक्त के कब्जे से घटना में चोरी की गई मोेटर साइकिल को बरामद कर लिया हैं। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त नशे का आदी है और नशे की लत के चलते उसने घटना को अंजाम दिया था। जब पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार किया उस समय वह चोरी की गई मोटरसाइकिल के पार्ट्स निकालकर उन्हें बेचने की फिराक में था।

प्राप्त जानकारी के अनुसार 10 सितम्बर को अब्दुल कादिर पुत्र मौहम्मद इरफान द्वारा अपनी मोटर साइकिल स्प्लेंडर प्रो. संख्या यूके-16-डी-8414 को पांवटा  रोड नियर खाला हरबर्टपुर से किसी अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर लिये जाने के सम्बन्ध में ई-एफआईआर कराई गई थी, जिसके सम्बन्ध में 10 सितम्बर को कोतवाली विकासनगर पर  मुकदमा अपराध सख्या- 278/26  धारा- 303(2) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया। घटना के अनवारण तथा अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिये वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून प्रमेंद्र डोबाल द्वारा दिए गए निर्देशों पर विकासनगर पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए घटना स्थल तथा उसके आस-पास आने जाने वाले रास्तो पर लगे सीसीटीवी कैमरों की सहायता से संदिग्धों के सम्बन्ध में आवश्यक जानकारियां एकत्रित की गई तथा प्राप्त जानकारी के आधार पर घटना के 24 घंटे के अंदर  रात्रि में चैकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर कुंजा से हाईवे जाने वाले रास्ते से घटना में शामिल अभियुक्त  विकास पुत्र स्व.श्यामलाल निवासी धौलाकुंआ नाहन रोड, थाना माजरा, जनपद सिरमौर, हि.प्र., उम्र 24 वर्ष को चोरी की गई मोटर साइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया कि वह नशे का आदी है तथा अपने नशे की पूर्ति के लिए उसके द्वारा उक्त वाहन चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। अभियुक्त चुराई गई मोटर साइकिल के पार्टस निकालकर उन्हें बेचने की फिराक में था पर उससे पूर्व ही पुलिस द्वारा उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

 

 

Don't Miss

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *