September 12, 2026

सार्वजनिक स्थान पर मारपीट कर शांति व्यवस्था भंग करने वाले अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार

संदीप गोयल/एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस

देहरादून, 11 सितम्बर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून प्रमेंद्र डोबाल के नेतृत्व में दून पुलिस हुड़दंगियों पर नकेल कसती जा रहीं हैं। सार्वजनिक स्थान पर मारपीट कर शांति व्यवस्था भंग करने वाले अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया हैं। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर एसएसपी दून ने कार्यवाही के निर्देश दिए थे। पीडित व्यक्ति की तहरीर पर अभियुक्त के विरूद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सोशल मीडिया मे वायरल एक वीडियो, जिसमे एक ठेली पर नारियल पानी लेने को लेकर हुए विवाद के चलते ठेली स्वामी एक व्यक्ति के साथ मारपीट करते हुए दिखाई दे रहा है, का संज्ञान लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून प्रमेंद्र डोबाल द्वारा सम्बन्धित के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये गये। वायरल वीडियों के सम्बन्ध में जानकारी करने पर ज्ञात हुए कि वीडियो सेलाकुई बाजार का है। प्रकरण में जाँच के दौरान प्रकाश में आया कि निजामुद्दीन पुत्र स्व. विशालुद्दीन निवासी कस्बा कलीनगर, थाना माधो टांडा जिला पीलीभीत यूपी हाल निवासी पीठ वाली गली सेलाकुई देहरादून, जो वर्तमान में सेलाकुई बाजार में नारियल पानी की ठेली लगाता है, उसका रफीक पुत्र खलील निवासी सेलाकुई के साथ नारियल पानी लेने को लेकर विवाद हो गया था, जिसके चलते ठेली स्वामी निजामुद्दीन द्वारा ग्राहक के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए उसके साथ मारपीट की गई। उक्त घटना से मौके पर शांति व्यवस्था भंग होने की संभावना के दृष्टिगत पुलिस द्वारा ठेली संचालक निजामुद्दीन को धारा-170 बीएनएसएस में गिरफ्तार किया गया। प्रकरण के सम्बन्ध में वादी रफीक पुत्र खलील निवासी सेलाकुई द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर थाना सेलाकुई पर मुकदमा अपराध सख्या – 139/2026 धारा- 115(2)/ 352/ 351(3) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया। प्रकरण में अग्रिम वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है।

Don't Miss

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *