September 12, 2026

शराब पीकर हुडदंग मचाने वालों की दून पुलिस ने उतारी खुमारी

संदीप गोयल/एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस

देहरादून, 11 सितम्बर। शराब पीकर हुडदंग मचाने वालों की दून पुलिस ने खुमारी उतारते हुये 03 व्यक्तियों को हिरासत में लेकर वैधानिक कार्यवाही की।  सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून प्रमेंद्र डोबाल द्वारा कार्यवाही के निर्देश दिये थे। राजीव गांधी अन्तर्राष्ट्रीय स्टेडियम के अन्दर शराब पीकर हंगामा मचा रहे युवकों का वीडियो वायरल हुआ था।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आज सोशल मीडिया पर प्रसारित एक वीडियो, जिसमें कुछ युवक राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम रायपुर के परिसर में शराब का सेवन कर हुड़दंग और उपद्रव करते दिखाई दे रहे थे, का संज्ञान लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून प्रमेंद्र डोबाल द्वारा सम्बन्धित के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए। जिस पर रायपुर पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए मौके पर पहुँचकर वीडियो में दिख रहे तीनो व्यक्तियों के संबंध में जानकारी प्राप्त करते हुए उन्हें हिरासत में लिया गया। तीनो व्यक्तियों योगेश दहिया पुत्र सुरेंद्र दहिया, निवासी ग्राम बड़खाल, थाना राई, जिला सोनीपत, हरियाणा, उम्र 34 वर्ष, सचिन पुत्र संजय कुमार,  निवासी ग्राम राई, थाना राई, जिला सोनीपत, हरियाणा, उम्र 34 वर्ष व भूपेश कुमार पुत्र सुरिंदर सिंह, निवासी कैमरी रोड, शांतिकुंज कॉलोनी, मकान नंबर 62, थाना कैमरी, जिला हिसार, हरियाणा, उम्र 28 वर्ष को थाने लाकर उनके विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गई।

 

Don't Miss

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *