फायरिंग व रंगदारी मांगने के प्रकरण में फरार चल रही ईनामी अभियुक्ता गिरफ्तार
संदीप गोयल/एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस
देहरादून, 11 सितम्बर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून प्रमेंद्र डोबाल की रणनीति फिर अपराधियों पर भारी पड़ी हैं। प्रेमनगर क्षेत्र में हुई फायरिंग व रंगदारी मांगने के प्रकरण में फरार चल रही ईनामी अभियुक्ता को दून पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया हैं। 15 हजार रुपये की ईनामी अभियुक्ता को दून पुलिस ने सोनीपत हरियाणा से गिरफ्तार किया हैं। घटना में शामिल 01 अभियुक्त को पूर्व में पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर भेजा जेल गया था। घटना में शामिल अन्य अभियुक्तो के लगातार फरार चलने पर एसएसपी देहरादून द्वारा उन पर 15 -15 हजार रुपये का ईनाम घोषित किया था। अभियुक्तों की तलाश के लिये पुलिस की अलग-अलग टीमों द्वारा लगातार गैर प्रान्तों में दबिशें दी जा रही थी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार विगत 24 मई 2026 को श्रीमती सीमा राजपूत निवासी ईएचटी लक्ष्मीपुर प्रेमनगर ने एक लिखित तहरीर 20 मई 2026 की रात्रि में उनके घर ईएचटी लक्ष्मीपुर, प्रेमनगर में अभियुक्त अर्जुन पुत्र बलवान निवासी झिंझोली सोनीपत हरियाणा, विकास बलारा पुत्र राज कपूर चौधरी निवासी सेक्टर 3/148 रोहतक हरियाणा व दीपिका पत्नी रविंदर दहिया निवासी नाहरी सोनीपत हरियाणा द्वारा आपराधिक षड्यंत्र कर जान से मरने के नियत से फायरिंग करना तथा श्रीमती सीमा राजपूत के पति से 30 लाख रुपये की रंगदारी मांगने के संबंध में कोतवाली प्रेमनगर में दी गयी। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना प्रेमनगर पर मुकदमा अपराध सख्या-99/2026 धारा 109(1), 308(4),61(2) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया था। अभियोग की विवेचना के दौरान घटना में शामिल एक अभियुक्त अमन पुत्र सुपेंद्र निवासी नालापानी डीएल रोड थाना डालनवाला जनपद देहरादून का नाम प्रकाश में आया, जिसे पुलिस द्वारा पूर्व में दिनांक 10जून 2026 को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। घटना में शामिल अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिये पुलिस टीमों द्वारा लगातार गैर प्रान्तों में दबिशें दी जा रही थी, पर अभियुक्त अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार अपने ठिकाने बदल रहे थे। अभियुक्तों के लगातार फरार चलने पर एसएसपी देहरादून द्वारा फरार अभियुक्तों पर 15-15 हजार रू. का ईनाम घोषित किया गया था। वर्तमान में चल रहे “आपरेशन प्रहार” के तहत एसएसपी देहरादून द्वारा सभी थाना प्रभारियो को अपने-अपने थानों में सक्रिय/वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु टीमें गठित कर प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिये गये हैं। इसी क्रम में फरार ईनामी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु थाना प्रेमनगर पर गठित पुलिस टीम द्वारा सुरागरसी पतारसी करते हुए सर्विलांस व अन्य माध्यमों से महत्वपूर्ण जानकारियां एकत्रित की गई तथा प्राप्त जानकारियों के आधार पर अभियोग में फरार चल रही नामजद इनामी अभियुक्ता दीपिका पत्नी रविंदर दहिया निवासी नाहरी सोनीपत हरियाणा उम्र 31 वर्ष को सोनीपत हरियाणा से गिरफ्तार किया गया।
