राज्यपाल ने की महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में पूजा-अर्चना

एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस

देहरादून, 19 सितम्बर।  राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने शनिवार को उज्जैन स्थित श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में पूजा-अर्चना कर भगवान महाकाल के दर्शन किए। उन्होंने सभी देशवासियों के सुख-शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।  इसके उपरांत राज्यपाल ने उज्जैन स्थित गुरुद्वारा श्री नानक घाट साहिब में माथा टेका और देश एवं प्रदेश की सुख-शांति, समृद्धि तथा खुशहाली की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *