डोईवाला क्षेत्र मे हुई नकबजनी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा

एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस
देहरादून, 20 सितंबर। डोईवाला क्षेत्र मे हुई नकबजनी की घटना का दून पुलिस ने खुलासा करते हुये घटना को अंजाम देने वाले 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्ज़े से घटना में चोरी की गईं 06 लाख रुपये से अधिक मूल्य की ज्वैलरी व अन्य सामान बरामद कर लिया हैं। पुलिस के अनुसार अभियुक्तो ने अपनी नशे व जुए की लत के चलते चोरी की घटना को अंजाम दिया था।
प्राप्त जानकारी के अनुसार टीना राय पुत्री रामधन राय निवासी केशवपुरी बस्ती डोईवाला देहरादून द्वारा कोतवाली डोईवाला पर लिखित तहरीर दी कि अज्ञात चोरो द्वारा उनके घर का ताला तोडकर घर में रखे सोने, चांदी के आभूषण तथा अन्य सामान चोरी कर लिया है। प्राप्त तहरीर के आधार पर कोतवाली डोईवाला पर मुकदमा अपराध सख्या 286/2026 धारा-305ए/331(4) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया। घटना के अनावरण तथा अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून प्रमेंद्र डोबाल द्वारा दिये गये निर्देशों पर कोतवाली डोईवाला पर पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर उनके आस-पास तथा आने जाने वाले मार्गों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेजों का अवलोकन करते हुए घटना में शामिल संदिग्धों के समबन्ध में आवश्यक जानकारियां एकत्रित की गई तथा प्राप्त जानकारी के आधार पर सुरागरसी/पतारसी करते हुए स्थानीय मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। साथ ही पूर्व में वाहन चोरी की घटनाओं में प्रकाश में आये अभियुक्तों की वर्तमान स्थिती की जानकारी प्राप्त कर उनका भौतिक सत्यापन किया गया। लगातार किये जा रहे अथक प्रयासों के परिणाम स्वरूप पुलिस टीम द्वारा यात्री प्रतीक्षालय एसडीएम डिग्री कॉलेज के पास चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर घटना में शामिल 02 अभियुक्तों कार्तिक पुत्र संजय निवासी केशवपुरी बस्ती डोईवाला, थाना डोईवाला देहरादून, उम्र 24 वर्ष तथा शिवम पुत्र भूरा कुमार निवासी डैम के पीछे केशवपुरी बस्ती, डोईवाला, थाना डोईवाला, देहरादून, उम्र 20 वर्ष को उपरोक्त घटना मे चोरी किये सोने व चांदी के आभूषणों के साथ गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि दोनो अभियुक्त नशा करने व जुआ खेलने के आदी है तथा अपनी जुए व नशे की आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए उनके द्वारा उक्त चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था, घटना में मिली ज्वेलरी को दोनो अभियुक्त बेचने की फिराक में थे पर उससे पूर्व ही पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त शिवम का पूर्व में भी जेल जाना प्रकाश में आया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *