क्लीन एंड ग्रीन एनवायरनमेंट समिति ने चलाया ग्यारवा वृक्षारोपण अभियान
एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस
देहरादून, 20 सितम्बर। क्लीन एंड ग्रीन एनवायरमेंट समिति द्वारा केंद्रीय विद्यालय, वन अनुसंधान संस्थान, पंडितवारी में वृहद वृक्षारोपण अभियान किया गया। इस अवसर पर फूल एवं फलो के 100 से अधिक वृक्ष रोपित किये गए, जिनमे अमलताश, सिल्वर ओक, कनेर, चंपा, गुलमोहर, केसिया सामिया के वृक्ष लगाए गए। ये समिति द्वारा किया गया इस मानसून सत्र का ग्यारवा वृक्षारोपण अभियान था। स्कूल के वाईस प्रिंसिपल अश्वनी कुमार द्वारा पूर्ण सहयोग प्रदान किया औऱ लगाए गए वृक्षों की देखभाल तथा खाद पानी इत्यादि की पूर्ण व्यवस्था करने का प्रण लिया। वृक्षारोपण कार्यक्रम मे स्कूल प्रबंधन के साथ साथ समिति के समस्त सदस्यो नें प्रतिभाग किया। समिति नें मुख्य अतिथि के रूप मे अर्चित डाबर, वरिष्ठ नेता, भारतीय जनता पार्टी को आमंत्रित किया। उत्तराखंड राज्य मे इस वर्ष मानसून काफ़ी कमजोर है औऱ ग्लोबल वर्मिंग का खतरा बहुत बढ़ता जा राजमहल है। लगातार पहाड़ो के ग्लेशियर तेजी से पिघल रहे है, जिसकी वजह से प्रकृति पर खतरा उत्पन्न हो गया है। इसी कमी को कुछ हद तक कम करने के लिए समिति द्वारा लगातार वृक्ष लगाए जा रहे है ताकि उत्तराखंड राज्य की प्रकृति औऱ सुंदरता को बचाया जा सके। इस वृक्षारोपण कार्यक्रम में समिति के अध्यक्ष राम कपूर, उपाध्यक्ष रणदीप अहलूवालिया, सचिव जेपी किमोठी, कोषाध्यक्ष शंभू शुक्ला, संयोजक नितिन कुमार तथा सदस्यों में गौरव सोनकर, अमरनाथ कुमार, नमित चौधरी, मनोज श्रीवास्तव, गगन चावला, राजेश बाली, संजय पाण्डेय, अजय पेटवाल तथा मुख्य अतिथि अर्चित डाबर, बीजेपी तथा विद्यालय के वाईस प्रिंसिपल अश्वनी कुमार तथा समस्त स्कूल स्टॉफ उपस्थित रहे।
