October 2, 2026

हमे कभी नहीं भूलना चाहिए लाल बहादुर शास्त्री का योगदान : विवेक मोहन श्रीवास्तव

संदीप गोयल/एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस
देहरादून, 2 अक्टूबर। आज पूर्व प्रधानमंत्री और कायस्थ समाज के बड़े नेता स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर देहरादून की सामाजिक संस्था भगवान श्री चित्रगुप्त जी राष्ट्रीय सेवादल द्वारा एक संगोष्ठी की गई। इस अवसर पर संगठन से जुड़े कार्यकर्ताओं ने देहरादून के भंडारी बाग स्थित लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा की साफ-सफाई और उनके मूर्ति पर माल्यार्पण किया। वहीं संस्था के विभिन्न पदाधिकारियों ने पूर्व प्रधानमंत्री के योगदानों को याद कर आजकल के नेताओं को उनसे सीख लेने की नसीहत दी।
संस्था के संस्थापक समाज सेवी विवेक मोहन श्रीवास्तव ने बताया कि आज इस संस्था के 1 वर्ष पूरे हो गए हैं। विगत 1 वर्ष में संस्था द्वारा अनेकों सामाजिक और धार्मिक कार्यों को किया गया। जिसमें निर्धन कन्याओं को विवाह में सहयोग करना, विभिन्न शोभा यात्राओं में सहयोग करना और समय समय पर जरूरतमंदों के लिए कंबल, वस्त्र और भोजन बांटना सहित अन्य विभिन्न सामाजिक कार्य प्रमुख हैं। साथ ही जितेन्द्र श्रीवास्तव, संजय गर्ग, राजेन्द्र प्रसाद श्रीवास्तव, दीपक शरण अग्रवाल ने अपने विचार रखते हुए कहा कि लोग राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के दिन अक्सर पूर्व प्रधानमंत्री शास्त्री जी को भूल जाते हैं जबकि शास्त्री जी के योगदान को कभी देश को नहीं भूलना चाहिए। उनकी ईमानदारी और कर्मठता हम सबको प्रेरित करती है। आज देश में उनके जैसे सोच वाले नेताओं की जरूरत है।
कार्यक्रम में पृथ्वीनाथ मंदिर सेवा दल और श्री महाकाल सेवा समिति व भंडारी बाग क्षेत्र के पार्षद महीपाल धीमान का भी सहयोग मिला। इस अवसर पर मुख्य रूप से अनिता सक्सेना, विजयवती जौहरी, कपिल गुप्ता, दीपक मित्तल, गौरव जैन, हितेन्द्र सक्सेना, पीयूष निगम, रोशन राणा, आयुष जैन, मुकेश रावत, रवि कुमार, नसीम सहित क्षेत्र के अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *