October 3, 2026

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत 25 साल सेवा के आंगन का उत्सव कार्यक्रम आयोजित

एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस

देहरादून, 3 अक्टूबर। आज भारतीय जनता पार्टी महानगर धर्मपुर विधानसभा के अंतर्गत श्यामा प्रसाद मुखर्जी मंडल में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत 25 साल सेवा के आंगन का उत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे महानगर के अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने कार्यक्रम की मुख्य अतिथि उत्तराखंड प्रदेश की सह प्रभारी बांसुरी स्वराज एवं विधायक धरमपुर विनोद चमोली का स्वागत किया। उन्होंने कहा की देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के एक महा कार्यक्रम के महत्वपूर्ण कार्यक्रम में मोदी जी के द्वारा 25 वर्षों की सेवा समाज के समर्पित समाज के सम्मान में दिए गए हैं, आज मोदी जी के द्वारा महिला सशक्तिकरण में कई योजनाओं के माध्यम से महिलाओं को लाभ देने का काम किया जा रहा है।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बांसुरी स्वराज ने कहा की उन्हे हर्ष हो रहा है कि उत्तराखंड देवभूमि में उन्हे काम करने का मौका मिला हैं। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प के अनुसार 2047 तक इस राष्ट्र को विकसित राष्ट्र के रूप में स्थापित करना है। हमारा सपनों का भारत एक विकसित भारत के रूप में समय के साथ आगे बढ़ रहा है। हमें प्रधानमंत्री के रूप में ऐसा नेतृत्व प्राप्त हुआ, जिसने हमारी महिलाओं को समान अधिकार देते हुए उनके जीवन में अनेक बदलाव किए हैं। आज केंद्र की योजनाएं महिलाओं के लिए एक मिसाल हैं। आज उत्तराखंड राज्य की महिलाएं समाज में अपना एक अलग स्थान बनाए हुए हैं। वह हर क्षेत्र में निरंतर समान रूप से पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम कर रही है।

कार्यक्रम में धर्मपुर विधायक विनोद चमोली ने कहा कि धर्मपुर विधानसभा के क्षेत्र में योजनाओं के माध्यम से कई आंगनबाड़ी केंद्रों को सुसज्जित करने का काम किया गया है। कार्यक्रम में महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष रुचि भट्ट, प्रदेश मंत्री नेहा जोशी, भावना डोभाल, पूनम मंगाई, सुमन सिंह, राजेश कंबोज, कमल राठौर, श्रीमती मुकेश राठौर, अरुण उनियाल सहित आंगनवाड़ी कार्यकर्ता आशा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *