ऑपेरशन नाईट स्ट्राइक : नगर से देहात तक दून पुलिस “नाईट स्ट्राइक”
एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस
देहरादून। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून प्रमेंद्र डोबाल के निर्देशों व एसपी सिटी, एसपी ग्रामीण के नेतृत्व में पुलिस की अलग-अलग टीमों द्वारा रात्रि में वृहद स्तर पर चेकिंग अभियान चलाया गया। होटल, बार, पब, रेस्ट्रोरेंट आदि में औचक छापेमारी की कार्यवाही की गयी। रात्रि में अनावश्यक रूप से घूमने वालो के विरुद्ध कार्यवाही की गई। रात्रि में घूम रहे लगभग 2000 व्यक्तियों से पुलिस द्वारा पूछताछ की गई, 35 संदिग्ध व्यक्तियों को थाने लाया गया। संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ कर सत्यापन की कार्यवाही की, 81 पुलिस एक्ट में चालान किये। शराब पीकर वाहन चलाने वाले 18 वाहन चालकों को गिरफ्तार कर वाहनों को सीज किया गया। यातायात नियमों के उल्लंघन करने पर 30 वाहन चालकों के एमवी एक्ट में चालान कर 16000 का जुर्माना वसूला गया। 65 वाहन चालकों के न्यायालय के चालान कर यातायात नियमों के उल्लंघन पर 23 वाहनों को सीज किया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून प्रमेंद्र डोबाल द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाते हुए आपराधिक गतिविधियों में लिप्त अभियुक्तों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिए गए है, जिसके अनुपालन में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में दून पुलिस द्वारा लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाते हुए आपराधिक गतिविधियों में लिप्त अभियुक्तों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
इसी क्रम में रात्रि में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून प्रमेंद्र डोबाल के निर्देशों पर पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में पुलिस की अलग-अलग टीमों द्वारा जनपद के नगर तथा देहात क्षेत्र में सघन चैकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान पुलिस टीमो द्वारा रात्रि में 1809 वाहनों को चैक करते हुए 1900 से अधिक व्यक्तियों से मौके पर पूछताछ करते हुए 35 संदिग्ध व्यक्तियों को थाने लाया गया, जिसे आवश्यक पूछताछ करते हुए उनके सत्यापन की कार्रवाई कर 81 पुलिस एक्ट में चालान किए गए। कार्रवाई के दौरान पुलिस द्वारा शराब पीकर वाहन चलाने वाले 18 वाहन चालकों को अलग- अलग थाना क्षेत्रों से गिरफ्तार करते हुए संबंधित वाहनों को सीज किया गया। इस दौरान यातायात नियमों के उल्लंघन करने पर 30 वाहन चालकों के एमवी एक्ट में चालान कर 16000 का जुर्माना वसूला गया तथा 65 वाहन चालकों के मा. न्यायालय के चालान कर यातायात नियमों के उल्लंघन पर 23 वाहनों को सीज किया गया।
