अवैध मादक पदार्थ के साथ 01 अंतरराज्यीय नशा तस्कर गिरफ्तार
एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस
देहरादून। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून प्रमेंद्र डोबाल के निर्देशों पर नशा तस्करों के विरुद्ध दून पुलिस एक्शन मोड में नज़र आ रहीं हैं। पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ के साथ 01 अंतरराज्यीय नशा तस्कर को गिरफ्तार कर अभियुक्त के कब्जे से 362 ग्राम अवैध चरस बरामद की हैं। पुलिस के अनुसार अभियुक्त हिमाचल से चरस लाकर देहरादून में बेचने की फिराक में था। अभियुक्त पूर्व में भी मादक पदार्थो की तस्करी में जेल जा चुका है।
मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के “ड्रग्स फ्री देवभूमि” के विजन को साकार करने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून प्रमेंद्र डोबाल द्वारा सभी अधीनस्थों को अवैध मादक पदार्थों की तस्करी व बिक्री में लिप्त अभियुक्तों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। उक्त निर्देशों के अनुपालन में जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना नेहरू कॉलोनी पुलिस द्वारा हरिद्वार बाईपास रोड पर निलाया हिल्स के पास चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर तलाशी ली गई, जिसके कब्जे से 362 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई। मौके पर ड्रग्स डिटेक्शन किट से परीक्षण करने पर बरामद पदार्थ चरस होना पुष्ट हुआ, अभियुक्त विक्रांत पुत्र लोथराम निवासी ग्राम धारा, थाना मणिकरण, जिला कुल्लू, हिमाचल प्रदेश, उम्र 26 वर्ष को मौके से गिरफ्तार कर थाना नेहरू कॉलोनी पर मुकदमा अपराध सख्या 435/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। अभियुक्त ने पूछताछ में बताया कि वह हिमाचल प्रदेश से सस्ते दामों पर चरस लाकर देहरादून में नशा करने वाले व्यक्तियों को ऊँचे दामों पर बेचकर मुनाफा कमाने के उद्देश्य से आया था। अभियुक्त पूर्व में भी हिमाचल प्रदेश के थाना हमीरपुर से मादक पदार्थो की तस्करी में जेल जा चुका है।
