दुकान में हुई चोरी की घटना का 24 घंटे के अंदर दून पुलिस ने किया खुलासा

एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस

देहरादून। दून पुलिस ने दुकान में हुई चोरी की घटना का 24 घंटे के अंदर खुलासा करते हुये घटना को अंजाम देने वाले चोर को गिरफ्तार कर अभियुक्त के कब्जे से घटना में चोरी की गई नगदी व चांदी के सिक्के बरामद कर लिये हैं। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त नशे का आदी है, नशे की लत के चलते चोरी की घटना को अंजाम दिया था। अभियुक्त पूर्व में भी चोरी की घटना में जेल जा चुका है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार श्रीमती नीना भाटिया पत्नी कुलभूषण भाटिया निवासी राज एनक्लेव फेस ll थाना बसंत विहार देहरादून द्वारा विगत 18 अक्टूबर 2026 को थाना बसंत विहार पर लिखित प्रार्थना पत्र उनकी राज एनक्लेव स्थित दुकान साईं फैब्रिक से दोपहर के समय अज्ञात चोर द्वारा दुकान में रखी नगदी एवं 04 चांदी के सिक्के चोरी करने के संबंध में दिया गया।  प्राप्त तहरीर पर थाना बसंत विहार पर मुकदमा अपराध सख्या 221/ 26 धारा 305 (ए) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया। घटना के अनावरण के लिये वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून प्रमेंद्र डोबाल द्वारा दिये गए निर्देशों पर थाना बसंत विहार पर टीम गठित की गई। गठित टीम द्वारा घटनास्थल व उसके आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को चैक करते हुए घटना में शामिल संदिग्धों के संबंध में जानकारी एकत्रित की गई, साथ ही सुरागरसी, पतारसी करते हुए मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। पुलिस द्वारा किये जा रहे प्रयासों के दौरान पुलिस टीम द्वारा काली मंदिर वसंत विहार के पास एक संदिग्ध व्यक्ति, जो नशे में प्रतीत हो रहा था, को चेकिंग हेतु रोका गया, जिससे पूछताछ में उसके द्वारा अपना नाम सोमान पुत्र निजामुद्दीन निवासी सेवला कला माजरा निकट धर्मशाला थाना पटेलनगर देहरादून उम्र 19 वर्ष बताया। उक्त व्यक्ति की तलाशी लेने पर उसके पास से 5000 रुपये नगद व सफेद धातु के 03 पुराने सिक्के बरामद हुए। जिनके संबंध में सख्ती से पूछताछ करने पर उक्त व्यक्ति द्वारस उक्त रुपए एवं सफेद धातु के सिक्को को उसके द्वारा राज एनक्लेव की एक दुकान से दिन के समय चोरी करना बताया गया। अभियुक्त को मौके से गिरफ्तार करते हुए उसके पास से बरामद नगदी व चांदी के सिक्कों को पुलिस द्वारा कब्जे में लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त नशे का आदी है तथा अपने नशे की पूर्ति के लिए उसके द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। अभियुक्त पूर्व में भी चोरी की घटना में जेल जा चुका है।

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *