शोरूम में स्कूटी ठगी की घटना को अंजाम देने वाला शातिर ठग गिरफ्तार

एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस

देहरादून। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून प्रमेंद्र डोबाल की रणनीति का एक बार फिर असर दिखाई दिया, दून पुलिस ने एक शातिर ठग को सलाखों के पीछे पहुँचा हैं। दून पुलिस ने शोरूम में स्कूटी ठगी की घटना को अंजाम देने वाले शातिर ठग को गिरफ्तार कर अभियुक्त के कब्जे से ठगी कर प्राप्त की गयी स्कूटी बरामद कर ली हैं। अभियुक्त द्वारा मोबाइल पर फर्जी भुगतान दिखाकर हीरो शोरूम से स्कूटी ठगी कर प्राप्त की थी। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त नशे तथा जुआ खेलने का आदि है, अपनी लत को पूरा करने के लिए ठगी की घटना को अंजाम दिया था। नशे व जुए की लत के चलते अभियुक्त पूर्व में अपने घर को भी बेच चुका है। अभियुक्त पूर्व मे भी ठगी की घटनाओ में जेल जा चुका है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कोतवाली डोईवाला पर विगत 17 जून 2026 को राहुल अग्रवाल पुत्र ईश्वर चन्द अग्रवाल निवासी मिस्सरवाला डोईवाला देहरादून द्वारा एक प्रार्थना पत्र दिया कि कुलजीत सिंह सेठी नाम के व्यक्ति द्वारा नई हीरो डेस्टनी स्कूटी खरीदने के एवज में उनके शोरुम में आकर अपने फोन मे उन्हे फर्जी भुगतान विवरण दिखा कर धोखाधडी करते हुए शोरूम से स्कूटी ठगी कर ले गया है। राहुल अग्रवाल के प्रार्थना पत्र के आधार पर कोतवाली डोईवाला पर मुकदमा अपराध सख्या 183/2026 धारा- 318(4)/316(2) बीएनएस बनाम कुलजीत सेठी पंजीकृत किया गया। ठगी की घटना के सफल अनावरण तथा आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून प्रमेंद्र डोबाल के निर्देशों पर कोतवाली डोईवाला पर पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा पूर्व में ठगी की घटनाओं में प्रकाश में आये, जेल गए अभियुक्तो की अद्यतन स्थिति की जानकारी कर उनका भौतिक सत्यापन किया गया, साथ ही स्थानीय सूचना तन्त्र को सक्रिय कर घटनास्थल व उसके आस पास लगे सीसीटीवी कैमरो का अवलोकन करते हुए अभियुक्त के संबंध में जानकारी एकत्रित की गई। पुलिस द्वारा किये जा रहे प्रयासों के दौरान पुलिस टीम द्वारा रिवर वैली कुआंवाला के पास, डोईवाला पर चैकिंग के दौरान घटना में शामिल अभियुक्त कुलजीत सिंह सेठी पुत्र सुरेन्द्र सिंह निवासी 48 मोती बाजार निकट एसबीआई बैंक पल्टन बाजार कोतवाली नगर देहरादून को घटना में ठगी गयी स्कूटी व अन्य संबंधित दस्तावेजों के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त से पूछताछ में उसके द्वारा बताया गया कि वह मोती बाजार निकट एसबीआई बैंक पल्टन बाजार देहरादून में रहता है तथा नशा करने व जुआ खेलने के आदि है, जिसके चलते अभियुक्त द्वारा अपना मकान भी बेच दिया था तथा वर्तमान मे अपने चाचा के साथ मोती बाजार देहरादून मे रह रहा है। अपनी नशे व जुए की लत के चलते अभियुक्त द्वारा भोले-भाले लोगो को अपनी बातो मे फसांकर उनके साथ ठगी की घटनाओ को अंजाम दिया जाता है। अभियुक्त के विरूद्ध कोतवाली डोईवाला सहित जनपद के अन्य थानों में ठगी व अन्य आपराधिक घटनाओं के अभियोग पंजीकृत है, जिसमे अभियुक्त पूर्व में भी जेल जा चुका है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *