October 24, 2026

एसएसपी दून के निर्देशों पर लगातार जारी है दून पुलिस का सत्यापन अभियान

संदीप गोयल/एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस

देहरादून। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून प्रमेंद्र डोबाल के निर्देशों पर दून पुलिस का सत्यापन अभियान लगातार जारी है। पटेलनगर क्षेत्र में पुलिस द्वारा वृहद स्तर पर सत्यापन अभियान चलाया गया। पुलिस की अलग-अलग टीमों द्वारा थाना क्षेत्र में निवासरत बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन की कार्यवाही करी गई। बाहरी व्यक्तियों के साथ-साथ पूर्व में आपराधिक घटनाओं में प्रकाश में आये अभियुक्तों का भौतिक सत्यापन किया गया। अभियान के दौरान अनियमितता मिलने पर 30 भवन स्वामियों का 83 पुलिस एक्ट में चालान कर 03 लाख रुपये का जुर्माना किया गया। 07 संदिग्धों को पुलिस द्वारा थाने लाया गया जिनसे पूछताछ की जा रही हैं।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून प्रमेंद्र डोबाल द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों में लिप्त अभियुक्तों एंव क्षेत्र में निवास कर रहे संदिग्धों/बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन तथा नियमों का पालन न करने वालों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया। उक्त निर्देशों के अनुपालन में आज कोतवाली पटेल नगर पर गठित अलग-अलग पुलिस टीमों द्वारा कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत अलग- अलग स्थानों, आजाद कॉलोनी, लोहियानगर, ब्रह्मपुरी आदि क्षेत्रों में बाहरी व्यक्तियों, किरायेदारों व आपराधिक पृष्ठभूमि से जुड़े व्यक्तियों के सत्यापन हेतु अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान पुलिस टीमों द्वारा 545 किरायेदारों, बाहरी व्यक्तियों के साथ साथ पूर्व के आपराधिक घटनाओं में लिप्त, प्रकाश में आये, जमानत पर चल रहे 07 अभियुक्तो का भौतिक सत्यापन किया गया, इस दौरान आपराधिक पृष्ठभूमि से जुड़े अभियुक्तो को किसी आपराधिक घटना में पुनः लिप्त मिलने पर सख्त वैधानिक कार्यवाही की चेतावनी दी गयी। बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन के दौरान किरायेदारों, घरेलू नौकरों का सत्यापन न कराने व अन्य अनियमितता मिलने पर पुलिस द्वारा 30 भवन स्वामियों के विरूद्ध पुलिस अधिनियम के अन्तर्गत कार्यवाही करते हुए उनका 03 लाख रुपये का जुर्माना किया गया। अभियान के दौरान पुलिस द्वारा संदिग्ध रूप से घूम रहे 07 व्यक्तियों को पूछताछ हेतु थाने लाया गया है, जिनसे आवश्यक पूछताछ की जा रही है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *