October 24, 2026

एसएसपी देहरादून की सटीक रणनीति से शातिर ईनामी गैंगस्टर पहुँचा सलाखों के पीछे

संदीप गोयल/एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस

देहरादून। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून प्रमेंद्र डोबाल की सटीक रणनीति से शातिर ईनामी गैंगस्टर सलाखों के पीछे पहुँचा हैं। गैंगस्टर एक्ट में लंबे समय से फरार चल रहे 15 हजार रुपये के इनामी अभियुक्त को दून पुलिस ने हिमांचल प्रदेश से गिरफ्तार किया हैं। पुलिस के अनुसार अभियुक्त अंतरराज्यीय चोर गिरोह का सदस्य है, जिनके द्वारा चोरी, नकबजनी की दर्जनों घटनाओ को अजांम दिया गया था। गिरोह के लगातार आपराधिक घटनाओं में लिप्त रहने पर अभियुक्त तथा उसके साथियों के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट के तहत अभियोग दर्ज किया गया था। अभियोग पंजीकृत होने बाद से ही अभियुक्त पुलिस से बचने के लिये हिमांचल प्रदेश में छिपा था। अभियोग में फरार चल रहे अभियुक्त के एक अन्य साथी को पुलिस द्वारा कुछ दिन पूर्व ही गिरफ्तार किया था। गिरोह के सरगना को पूर्व में हिमांचल पुलिस द्वारा चोरी की घटना में गिरफ्तार किया गया था, वर्तमान में वह जेल में निरुद्ध है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून प्रमेंद्र डोबाल द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में वांछित, इनामी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिये टीमें गठित कर प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये हैं। इसी क्रम में जनपद देहरादून में चोरी, नकबजनी की कई घटनाओं में शामिल रहे अंतरराज्यीय चोर गिरोह के सरगना सेंटी साहनी व उसके साथियों के विरुद्ध थाना कैंट में पंजीकृत मुकदमा अपराध सख्या 123/2026 धारा 2/3 गैगस्टर एक्ट पंजीकृत किया गया था, जिसमे गैंग लीडर सेंटी साहनी व गैंग के अन्य सदस्य पुलिस से बचने के लिये लगातार फरार चल रहे थे, जिनकी गिरफ्तारी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून प्रमेंद्र डोबाल द्वारा 15-15 हजार रुपये का ईनाम घोषित किया गया था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून प्रमेंद्र डोबाल के निर्देशों पर अभियुक्तों की तलाश के लिये पुलिस टीमें गठित की गई, गठित टीम द्वारा अभियुक्तों के सम्बंध में सुरागरसी, पतारसी करते हुए जानकारियां एकत्रित की गई तथा प्राप्त जानकारी के आधार पर गिरोह के एक सदस्य लक्ष्मण साहनी को पूर्व में पुलिस द्वारा कोतवाली क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। अभियोग में वांछित अन्य अभियुक्तो की तलाश के लिये पुलिस द्वारा लगातार प्रयास किया जा रहे थे, पुलिस द्वारा लगातार किए जा रहे प्रयासों के दौरान पुलिस टीम को गिरोह के अन्य सदस्यों के अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिये हिमाचल प्रदेश में छिपे होने की जानकारी प्राप्त हुई।

प्राप्त जानकारी पर पुलिस टीम को हिमांचल प्रदेश रवाना किया गया, टीम द्वारा अभियुक्तों के सम्बंध में जानकारी एकत्रित करते हुए गैंगस्टर एक्ट में काफी समय से फरार चल रहे 15 हजार रुपये के वांछित, ईनामी अभियुक्त संजय साहनी पुत्र श्री अकलू साहनी निवासी ग्राम बतिया, गायघाट थाना गाईघाट जिला मुजफ्फरपुर बिहार हाल पता आईस्क्रीम फैक्ट्री के पास बल्लीवाला थाना कोतवाली नगर देहरादून उम्र 28 वर्ष  को आज डाउन डेल फागली शिमला हिमांचल प्रदेश से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त से पूछताछ में जानकारी प्राप्त हुई है कि अभियुक्तगणों द्वारा शिमला हिमाचल प्रदेश में भी चोरी, नकबजनी की घटना को अजांम दिया गया था, जिस सम्बन्ध में शिमला के थाना सदर में अभियुक्तों के विरुद्ध मुकदमा अपराध सख्या-128/ 2026 धारा 305 (ए), 331(4) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत है, जिसमे गैंग लीडर सैन्टी साहनी को हिमांचल पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया था, जो वर्तमान में कैथू जेल में निरूद्व है।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *