उत्तराखंड पुलिस ने घायलों के हाथ-पैरों पर पट्टियां बाँधकर पहुँचाई राहत
संदीप गोयल/एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस
चमोली 27 अक्टूबर। बैरिकेडिंग के उस पार प्रदर्शनकारी थे, इस पार वर्दी में खड़े जवान लेकिन दर्द के वक्त दोनों के बीच सबसे बड़ा रिश्ता इंसानियत का था। भराड़ीसैंण (गैरसैंण) में विधानसभा सत्र के दौरान प्रदर्शन के बीच बैरिकेडिंग से टकराने के कारण कुछ प्रदर्शनकारियों के हाथ-पैरों में चोटें आईं। ऐसे में उत्तराखंड पुलिस ने मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए घायलों के हाथ-पैरों पर पट्टियां बाँधकर उन्हें राहत पहुँचाई। विरोध अपनी जगह है, विचारों में मतभेद अपनी जगह लेकिन इंसानियत हर मतभेद से ऊपर है।
