प्राचीन भगवान वाल्मीकि मंदिर में विशाल भंडारे का आयोजन

संदीप गोयल/एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस

देहरादून। राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी मजदूर यूनियन शाखा नगर निगम देहरादून की ओर से नगर निगम प्रांगण में प्राचीन भगवान वाल्मीकि मंदिर पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें कार्यक्रम के दौरान यूनियन के पदाधिकारी द्वारा नगर निगम के महापौर सौरभ थपलियाल को पगड़ी बांधकर, शॉल पहनाकर, प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इस दौरान महापौर सौरभ थपलियाल द्वारा भगवान वाल्मीकि को भंडारे के प्रसाद का भोग लगाकर और कन्याओं को भोजन करा कर भंडारे का शुभारंभ किया गया। साथ ही भंडारे के आयोजन में पहुंचे नगर निगम पशु अनुभाग के वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर वरुण अग्रवाल को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी मजदूर यूनियन के राष्ट्रीय महासचिव संगठन एवं प्रदेश अध्यक्ष चौधरी नरेश वैध, नगर निगम यूनियन के अध्यक्ष सुनील कुमार (सोनू खैरवाल), यूनियन सचिव धीरज भारती एवं वाल्मीकि समाज के  सम्मानित व्यक्ति व नगर निगम के सभी अधिकारीगण एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *