स्वतंत्रता सेनानी स्मारक का जीर्णोद्वार कार्य शुरू : अवधेश पन्त

संदीप गोयल/एसकेएम न्यूज़ सर्विस

देहरादून। पुरानी जेल परिसर नवीन जिला न्यायालय प्रांगण नेहरू वार्ड के पीछे स्थित स्वतंत्रता सेनानी स्मारक का जीर्णोद्वार एवं सौंदर्य करण का कार्य जिला प्रशासन द्वारा शुरू किए जाने पर देहरादून के स्वतंत्रता सेनानी परिवारों ने हर्ष व्यक्त करते हुए शासन और प्रशासन का आभार व्यक्त किया। ज्ञात होगी पिछले काफी वर्षों से उक्त महान स्मारक पर देहरादून के स्वतंत्रता सेनानी परिवार अपने पूर्वजों को प्रत्येक माह प्रथम रविवार 10:00 बजे 10 मिनट कार्यक्रम के तहत अपने महान पूर्वजों को श्रद्धा सुमन अर्पित करने का कार्य करते हैं। अखिल भारतीय स्वतंत्रता सेनानी एवं शहीद परिवार कल्याण महा परिषद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अवधेश पंत ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि पिछले काफी समय से शासन और प्रशासन स्तर पर इस महत्वपूर्ण विषय को उठाया गया था। पूर्व में देहरादून जिले के जिलाधिकारी सविन बंसल जी के साथ सेनानी संगठनों की हुई मीटिंग में भी। इस मांग को प्रमुखता से उठाया गया था, जिस पर उनके द्वारा त्वरित कार्यवाही के आदेश पारित किये गए। ज्ञात हो की 2 वर्ष पूर्व श्री पन्त ने प्रशासनिक उपेक्षा से क्षुब्द हो जून माह की भरी दोपहरी में स्वयं पेंट और ब्रश लेकर स्मारक पर रंगी का कार्य शुरू कर दिया था। आज देहरादून जिला प्रशासन के इस महान कार्य के लिए देहरादून के समस्त स्वतंत्रता सेनानी परिवारों ने शासन और जिला प्रशासनका आभार व्यक्त किया। श्री पंत ने महापरिषद की को-ऑर्डिनेटर श्रीमती अशालाल एवं स्वतंत्रता सेनानी परिवार समिति के सचिन शशांक गुप्ता एवं आरके अग्रवाल के विशेष प्रयासों के लिए उनका धन्यवाद अदा किया। और 1 तारीख प्रथम रविवार कोसमस्त स्वतंत्रता सेनानी परिवार के सदस्यों द्वाराअपने महान पूर्वज को श्रद्धा सुमन अर्पित पहुंचने के लिए आग्रह किया।

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *