November 1, 2026

एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस

देहरादून। मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने अवैध एवं अनधिकृत निर्माणों के विरुद्ध अभियान जारी रखते हुए देहरादून के धौरण रोड स्थित आईटी पार्क क्षेत्र और सहस्रधारा रोड पर तीन स्थानों पर सीलिंग की कार्रवाई की। प्राधिकरण की ओर से यह कार्रवाई स्वीकृत मानचित्र से विचलन कर किए जा रहे निर्माण और बिना मानचित्र स्वीकृति के बनाई जा रही दुकानों के विरुद्ध की गई। अभियान के तहत धौरण रोड स्थित आईटी पार्क क्षेत्र के दून डिवाइन परिसर में छह स्वीकृत मानचित्रों के अनुरूप प्रस्तावित निर्माणों को आपस में जोड़कर एक भवन के रूप में विकसित किया जा रहा था। स्वीकृत मानचित्रों से विचलन कर किए जा रहे इस निर्माण के विरुद्ध प्राधिकरण ने नियमानुसार वाद योजित कर सीलिंग की कार्रवाई की। इसी क्रम में सहस्रधारा रोड स्थित मंदाकिनी विहार में बिना मानचित्र स्वीकृति के बनाई जा रही तीन दुकानों तथा नॉर्थ साइड सिटी पार्क के निकट निर्माणाधीन चार दुकानों को भी सील किया गया। प्राधिकरण की ओर से दोनों मामलों में नियमानुसार वाद योजित कर वैधानिक प्रक्रिया अपनाने के बाद कार्रवाई की गई।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *