राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के चेयर मैंन ने अर्पित किये शहीद स्मारक पर श्रद्धा सुमन

संदीप गोयल/ एस.के.एम. न्यूज सर्विस

देहरादून। राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के चेयर मैंन (केंद्रीय राज्यमंत्री) भगवत प्रसाद मकवाना ने उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस पर उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलन के वीर शहीदों को रामपुर तिराहा शहीद स्मारक पर जाकर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए। श्री मकवाना ने आज देहरादून आते हुए सर्वप्रथम मुजफ्फरनगर रामपुर शहीद स्मारक उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलन में हुए शहीदों के चित्र के समक्ष नमन किया तथा श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए मातृ शक्ति और राज्य आंदोलनकारियों को नमन करते हुए उनका धन्यवाद और आभार प्रकट किया जिनके लंबे संघर्ष के बाद आज ही के दिन तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई द्वारा राज्य आंदोलनकारी एवं शहीदों के संघर्ष और त्याग को देखते हुए उत्तराखंड राज्य का नवनिर्माण किया। आज 26 वर्ष पूर्ण होने पर सभी उत्तराखंड वासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं भी प्रेषित की। श्री मकवाना ने प्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि 2 अक्टूबर 1994 को रामपुर तिराहा मुजफ्फरनगर में तत्कालीन समाजवादी पार्टी की सरकार ने हमारी मातृशक्ति और युवाओं पर गोलियां चलवाकर उनको मौत के घाट उतार दिया थाl सात राज्य आंदोलनकारी की शहादत भी इसी स्थल पर हुई थी, केंद्र में तत्कालीन कांग्रेस सरकार द्वारा भी राज्य आंदोलन कार्यों को न्याय नहीं दिया गया। उनकी भावनाओं का सम्मान करते हुए अटल बिहारी वाजपेई ने उत्तराखंड राज्य का निर्माण किया तथा वर्तमान में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड राज्य को देश का विकसित राज्य बनाए जाने हेतु निरंतर प्रयासरत हैं। राज्य सरकार द्वारा मुजफ्फरनगर शहीद स्थल को विकसित करने की दिशा में सराहनीय कार्य किए गए हैं और शहीदों की प्रतिमा लगाने की भी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा घोषणा की गई है। इसके अलावा मकवाना ने आज शहीदों को पुष्पांजलि देने के साथ-साथ स्वर्गीय पंडित महावीर शर्मा जिनके द्वारा इस शहीद स्थल को अपनी भूमि दान दी गई उनके चित्र पर भी माला अर्पण की तथा उनके पुत्र पप्पू शर्मा एवं पुत्र शुभम शर्मा को भी फूलमाला पहनकर सम्मानित किया। मकवाना ने उत्तराखंड के सभी निवासियों को जो उत्तराखंड और उत्तराखंड के बाहर भी रहते हैं राज्य के स्थापना के 26 वर्ष पूर्ण होने पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी। तथा उत्तराखंड के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले युवा और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को राज्य विकास करने हेतु फैम पत्रिका द्वारा दूसरे स्थान पर रखा गया है जो प्रत्येक उत्तर खंडवासी के लिए गर्व का विषय है उनको भी हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं इसी प्रकार वह अपने कुशल नेतृत्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और आशीर्वाद से उत्तराखंड के चौमुखी विकास के लिए प्रयासरत रहें। बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *