पेंटर का कार्य करने वाले व्यक्ति की मृत्यु

एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस

देहरादून। अत्यधिक शराब के सेवन के कारण घर पर गिरने से हुई दुर्घटना में 55 वर्षीय व्यक्ति की मृत्यु।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आज पुलिस कन्ट्रोल रूम द्वारा थाना बसंत विहार को चोरखाला क्षेत्र में एक व्यक्ति के मृत्यु की सूचना प्राप्त हुई। प्राप्त सूचना पर थाना बंसत विहार से पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचा। मौके पर मृतक की पहचान सलीम अहमद पुत्र स्वर्गीय इदरीस अहमद, उम्र लगभग 55 वर्ष, निवासी चोरखाला के रूप में हुई। मृतक पेंटर का कार्य करता था तथा वर्तमान में अपनी बहन के मकान में अकेला रहता था।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृतक के पेंटर का कार्य करता था तथा अत्यधिक शराब के सेवन का आदि था। मृतक के शरीर में कोई भी जाहिरा सघर्ष से आये चोटो के निशान नही मिले। प्रथम दृष्टया अत्यधिक शराब के सेवन से नशे में गिरकर हुई दुर्घटना के कारण आई चोटो के कारण मृत्यु होना प्रतीत हुआ है।

मौके पर पुलिस द्वारा निरीक्षण कर आवश्यक जानकारी एवं साक्ष्य संकलित किए गये। शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम की कार्यवाही की जा रही है। प्रकरण की विस्तृत जांच एंव आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *