भाजपा नेताओं को पहले अपने गिरेबान में झांकना चाहिए, फिर कांग्रेस के इतिहास पर टिप्पणी करनी चाहिए

एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस

देहरादून 18 नवम्बर। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता डॉ. प्रतिमा सिंह ने भाजपा विधायक बंशीधर भगत के उस बयान जिसमें उन्होंने कहा कि कांग्रेसी इतिहास नरसंहारों से दागदार, पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि कांग्रेस का इतिहास नरसंहारों से नहीं, बल्कि देश की आजादी के संघर्ष, त्याग, बलिदान, लोकतांत्रिक मूल्यों और राष्ट्र निर्माण के योगदान से जुड़ा हुआ है। कांग्रेस पार्टी ने देश की स्वतंत्रता से लेकर आधुनिक भारत के निर्माण तक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। ऐसे में कांग्रेस के इतिहास को नरसंहारों से दागदार बताना न केवल ऐतिहासिक तथ्यों को तोड़-मरोड़कर पेश करना है, बल्कि देश के स्वतंत्रता सेनानियों और उनके बलिदानों का भी अपमान है। डॉ. प्रतिमा सिंह ने कहा कि बंशीधर भगत जैसे वरिष्ठ भाजपा नेता को सार्वजनिक जीवन में बयान देने से पहले इतिहास का अध्ययन करना चाहिए। कांग्रेस ने हमेशा लोकतंत्र, संविधान, धर्मनिरपेक्षता और सामाजिक सद्भाव की रक्षा के लिए संघर्ष किया है। देश की एकता और अखंडता को मजबूत करने में कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं के योगदान को कोई भी राजनीतिक बयान मिटा नहीं सकता। उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं की यह पुरानी राजनीतिक प्रवृत्ति रही है कि वे अपनी सरकार की विफलताओं, बेरोजगारी, महंगाई, भ्रष्टाचार और जनसमस्याओं से जनता का ध्यान भटकाने के लिए कांग्रेस के इतिहास पर अनर्गल टिप्पणियां करते रहते हैं। बंशीधर भगत को बताना चाहिए कि वे किन नरसंहारों की बात कर रहे हैं और उनके आरोपों का ऐतिहासिक एवं तथ्यात्मक आधार क्या है? डॉ. प्रतिमा सिंह ने कहा कि भाजपा नेताओं को कांग्रेस को इतिहास का पाठ पढ़ाने के बजाय देश की आजादी से लेकर आज तक देश के लिए दिये गये बलिदान को सार्वजनिक करना चाहिए। उन्होने कहा कि दरसल भाजपा का इतिहास षडयंत्रों और माफीबीरों का रहा है चाहे देश की आजादी के समय स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की जासूसी कर उन्हें अंग्रेजों के हाथों मरवाने का रहा हो या आजादी के आन्दोलन में षड़यंत्र रचना रहा हो। उन्होंने कहा कि बंशीधर भगत को अपने शासनकाल के कार्यों और उपलब्धियों का हिसाब जनता को देना चाहिए। कांग्रेस के इतिहास पर सवाल उठाने से भाजपा अपनी पूर्व और वर्तमान नाकामियों तथा जिम्मेदारियों से बच नहीं सकती जनता सब जान चुकी है।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *