November 20, 2026

21 नवम्बर को बंजरखेत मंडलसेरा क्षेत्र में संचालित किया जाएगा स्वच्छता अभियान

बागेश्वर। जिलाधिकारी अपूर्वा पाण्डे के निर्देशों के क्रम में जनपद में प्रत्येक शनिवार को आयोजित किए जा रहे विशेष स्वच्छता अभियान के तहत कल 21 नवम्बर को बंजरखेत मंडलसेरा क्षेत्र में व्यापक स्वच्छता अभियान संचालित किया जाएगा। अभियान के लिए जिला पंचायत राज अधिकारी, बागेश्वर को नोडल अधिकारी नामित किया गया है। अभियान के अंतर्गत संबंधित क्षेत्रों में स्वच्छता, कूड़ा निस्तारण एवं साफ-सफाई के कार्य किए जाएंगे। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को नगर पालिका परिषद बागेश्वर के साथ समन्वय स्थापित करते हुए अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने तथा इसमें नेहरू युवा केंद्र, युवा कल्याण विभाग, एनसीसी कैडेट्स सहित अन्य संगठनों एवं युवाओं की सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि स्वच्छता अभियान को जनसहभागिता से जोड़ते हुए संचालित किया जाए, ताकि जनपद को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के साथ आमजन में स्वच्छता के प्रति जागरूकता विकसित की जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *