चयनित विद्यालयों के शिक्षकों का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस

चंपावत। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, चंपावत द्वारा उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के निर्देशानुसार संचालित विशेष जागरूकता अभियान ‘सुरक्षित बचपन अभियान’ के दूसरे चरण के अंतर्गत जिला न्यायालय सभागार कक्ष में जनपद चंपावत के चयनित विद्यालयों के शिक्षकों का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ माननीय जिला जज एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, चंपावत द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया, जहां उन्होंने अभियान के उद्देश्यों तथा बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला गया।

​इसके बाद सिविल जज (सी०डि०), चंपावत ने किशोर न्याय (बालकों की देखरेख एवं संरक्षण) अधिनियम, 2015 (जे०जे०एक्ट) और बाल संरक्षण से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी। वहीं, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, चंपावत ने शिक्षकों को लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम, 2012 (पॉक्सो एक्ट) के विभिन्न प्रावधानों, बच्चों के प्रति दुर्व्यवहार व यौन उत्पीड़न की पहचान तथा ऐसी घटनाओं की जानकारी मिलने पर की जाने वाली आवश्यक कानूनी और विभागीय कार्रवाई के बारे में विस्तारपूर्वक चर्चा की गयी। ​प्रशिक्षण कार्यक्रम का संचालन निर्धारित विशेष मॉड्यूल के अनुसार किया गया और उपस्थित शिक्षकों को मौखिक एवं लिखित प्रश्नोत्तर के माध्यम से भी जागरूक किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से शिक्षकों से अपेक्षा की गई कि वे प्रशिक्षण में प्राप्त जानकारी को विद्यालयों में पढ़ रहे बच्चों, उनके अभिभावकों तथा आसपास के लोगों तक पहुंचाएं, ताकि बच्चों के लिए सुरक्षित और भयमुक्त वातावरण सुनिश्चित किया जा सके।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *