सड़क दुर्घटना : राज्यपाल ने किया दुःख व्यक्त

एस.के.एम न्यूज़ सर्विस

देहरादून 28 नवम्बर। राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने जनपद पौड़ी गढ़वाल के रिखणीखाल क्षेत्र के कलवाड़ी में हुई सड़क दुर्घटना में हताहत हुए लोगों के प्रति गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *