भाजपा कार्यालय की जमीन मामले मे कांग्रेस के आरोप बेबुनियाद : चौहान

संदीप गोयल/एस के एम न्यूज़ सर्विस

देहरादून। भाजपा ने अपने प्रदेश कार्यालय के लिए क्रय की गयी जमीन को लेकर कांग्रेस के आरोपों को बेबुनियाद और जानकारी का अभाव बताया। पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा की भूमि का क्रय विधि सम्मत किया गया है। भूमि की रजिस्ट्री 30 वर्ष के अभिलेखों के  अवलोकन और पारदर्शिता के बाद ही किया गया है। कांग्रेस तथ्यो की जानकारी के अभाव मे आरोप लगा रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपने साबित कारनामो पर आँख मूंद रही है, जबकि भाजपा पर महज आरोप लगा रही है। नेशनल हेराल्ड मामले मे हो हल्ला मचाने वाली कांग्रेस के पास दूसरों के खिलाफ आरोप प्रत्यारोप के सिवाय कुछ नही है।

Don't Miss

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *