नदी से व्यक्ति का सड़ा गला शव बरामद

एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस
देहरादून, 27 अगस्त। त्यूणी-आराकोट मार्ग के नीचे पावर नदी में नदी के बीच पानी में एक अज्ञात व्यक्ति का शव थाना त्यूणी पुलिस ने बरामद किया हैं। पुलिस के अनुसार पानी में काफी दिन रहने के कारण मृतक के शरीर की खाल सड़ी गली अवस्था में करीब 10-15 दिन पुरानी प्रतीत हो रही है। चेहरे हाथ पांव की काफी खाल निकली हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आज प्रातःकरीब 10:00 बजे थाना त्यूणी पुलिस को सूचना मिली कि त्यूणी-आराकोट मार्ग के नीचे पावर नदी में नदी के बीच पानी में एक अज्ञात व्यक्ति उम्र लगभग 40-45 वर्ष का शव पडा है। पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर शव को नदी से बाहर निकाला गया। पुलिस ने मृतक की शिनाख्त के काफी प्रयास किए गए किंतु कोई भी व्यक्ति उसकी शिनाख्त नहीं कर पाया। अज्ञात व्यक्ति की शिनाख्त हेतु चौकी आराकोट थाना मोरी, थाना रोहड़ू, जुब्बल, हिमाचल प्रदेश आदि क्षेत्रों में सूचना दी गई है। पुलिस ने मृतक के शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। मृतक के हुलिया शव के बारे मे थाना त्यूणी पुलिस ने बताया की मृतक की उम्र करीब 40 45 वर्ष, दोहरा मजबूत जिस्म, कद करीब 5 फीट 7 इंच हैं। चेहरे पर हल्की दाढ़ी काली मूंछे। दाहिने हाथ पर कलावा बंधा है। पानी में काफी दिन रहने के कारण शरीर की खाल सड़ी गली अवस्था में करीब 10-15 पुराना प्रतीत हो रहा है। चेहरे हाथ पांव की काफी खाल निकली हुई है।