October 31, 2026

हरीश रावत की हरिद्वार जोड़ो यात्रा भाजपा के लिए खतरे की घंटी : धीरेंद्र प्रताप

संदीप गोयल/ एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस

देहरादून, 22 नवंबर। उत्तराखंड कांग्रेस के उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप ने कहा है कि आज से हरिद्वार में उदलहेड़ी से उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के नेतृत्व में हुई भारत जोड़ो हरिद्वार जिंदाबाद यात्रा भाजपा के लिए खतरे की घंटी है। धीरेंद्र प्रताप जो आज कांग्रेस अध्यक्ष करण माहरा, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य नेताओं के साथ इस यात्रा में शरीक हुए ने कहा कि जिस तरह से भारी भीड़ इस यात्रा में जुटी और रास्ते में जगह-जगह गांव में इस यात्रा का जनता द्वारा स्वागत हुआ उसे स्पष्ट है जनता भाजपा राज से आजिज आ चुकी है और जब भी चुनाव होंगे भाजपा का राज्य से सूपड़ा साफ हो जाएगा। धीरेंद्र प्रताप ने कहा हरीश रावत आज भी जनता के आकर्षण के केंद्र बने हुए हैं। उन्होंने कल देहरादून में कांग्रेस नेता प्रीतम सिंह की यात्रा को भी ऐतिहासिक बताया और कहा कांग्रेस की राज्य भर में लहर चल रही है और लोकसभा चुनाव भाजपा के लिए बाटरलू साबित होंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *