March 17, 2026

कोतवाली पुलिस ने दी महिलाओं को उत्तराखंड पुलिस एप के सम्बन्ध में जानकारी

एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस

देहरादून। कोतवाली विकासनगर महिला पुलिस द्वारा अलग-अलग गांव में जाकर महिलाओं को उत्तराखंड पुलिस एप (गौरा शक्ति एप) के सम्बन्ध मे जानकारी दी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद देहरादून द्वारा उत्तराखंड पुलिस एप (गौरा शक्ति एप) के संबंध मे अपने अपने थाना क्षेत्र की सरकारी, गैर सरकारी संस्थानों मे कार्यरत महिला कर्मचारियों व छात्राओं की सुरक्षा हेतु गौरा शक्ति एप को फोन मे डाउनलोड करवाकर रजिस्ट्रेशन कर एप के संबंध मे जानकारी प्रदान करने हेतु सभी थाना प्रभारियों को आदेशित किया गया है। उक्त आदेश के संबंध मे पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशानुसार एवं पुलिस क्षेत्राधिकारी विकासनगर के निकट एवं कुशल पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली विकासनगर को थाना क्षेत्रांतर्गत सरकारी /गैर सरकारी संस्थानों मे कार्यरत महिला कर्मचारियों की सुरक्षा हेतु गौरा शक्ति एप को फोन मे डाउनलोड व रजिस्ट्रेशन कराने व प्रचार-प्रसार हेतु महिला उप निरीक्षक नीमा रावत के नेतृत्व में टीम गठित की गई। उक्त आदेश, निर्देशों के अनुपालन में आज महिला उपनिरीक्षक नीमा रावत के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा अलग-अलग गांव में जाकर ग्राम बदामावाला, बरोटीवाला, बेलावाला, भोजावाला में निवास करने वाली महिलाओं को उत्तराखंड पुलिस एप (गौरा शक्ति एप) के संबंध जानकारी दी गयी एवं गोरा शक्ति एप के संबंध में प्रचार प्रसार किया गया। वहीं दूसरी तरफ थाना रानीपोखरी में नियुक्त महिला कर्मचारियों द्वारा स्थानीय संस्थाओं व छात्रावास में कार्यरत महिला कर्मचारियों व छात्राओं को उत्तराखंड पुलिस एप (गौरा शक्ति एप) के सम्बन्ध में जानकारी दी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद देहरादून द्वारा उत्तराखंड पुलिस एप (गौरा शक्ति एप ) के संबंध में अपने-अपने थाना क्षेत्र की सरकारी, गैर सरकारी संस्थानों में कार्यरत महिला कर्मचारियों व छात्राओं की सुरक्षा हेतु गौरा शक्ति एप को फोन में  डाउनलोड करवाकर रजिस्ट्रेशन कर एप के संवध में जानकारी प्रदान करने हेतु सभी थाना प्रभारियों को आदेशित किया गया है। उक्त आदेश के सम्बन्ध में   पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी डोईवाला द्वारा भी थानाध्यक्ष थाना रानीपोखरी को थाना क्षेत्रांतर्गत  सरकारी /गैर सरकारी संस्थानों में कार्यरत महिला कर्मचारियों की सुरक्षा हेतु गौरा शक्ति एप को फोन में डाउनलोड व रजिस्ट्रेशन कर एप संबंध मे जानकारी प्रदान करने के संबंध मे आदेशित किया गया। उक्त आदेश/निर्देशों के अनुपालन में आज थाना रानीपोखरी मे नियुक्त महिला कर्मचारियों द्वारा थाना क्षेत्र मे जाकर सरकारी संस्थान नागा घेर में एनम का कोर्स करने वाली छात्राओं के छात्रावास में जाकर छात्रावास में निवास करने वाली महिलाओं को उत्तराखंड पुलिस एप (गौरा शक्ति एप) के संबंध जानकारी दी गयी।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *