November 2, 2026

वन विभाग को सौपा दुर्लब प्रजाति का कछुआ

एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस

देहरादून 19 दिसंबर। शिव सेना के प्रदेश प्रमुख गौरव कुमार ने आज एक उच्च व दुर्लब प्रजाति के कछुये को कुत्तो के झुंड से बचा कर वन विभाग को सौपा।

आज प्रातः 7 बजे शिव सेना कार्यालय के पास से एक उच्च व दुर्लब प्रजाति का कछुआ आ गया, जिसे कुत्तो के झुंड ने घेर लिया। जब इस बात की सूचना गौरव कुमार को लगी तो वह तत्काल मौके पर पहुंचे और ने उच्च व दुर्लब प्रजाति के कछुये को कुत्तो के झुंड से बचा कर वन विभाग को सौपा। गौरव कुमार ने  बताया की कछुआ फ़्लैपशेल प्रजाति का हैं। उन्होंने बताया की फोरेस्ट रेस्क्यू ऑफिसर सुदर्शन सिंह पवार की सुपुर्दगी में कछुये को सुरक्षित स्थान पर भेजा गया। इस अवसर पर विशाल बेदी, वासु परविंदा, जश्न चंदोक आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *