आप ने किया केंद्र सरकार का पुतला दहन

संदीप गोयल/एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस
देहरादून, 03 मार्च। केंद्र की मोदी सरकार द्वारा घरेलू गैस सिलैंडर के दाम में 50 रुपए और कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में 350 रुपए की वृद्धि की गई है, जिसके विरोध में आज आम आदमी पार्टी राजपुर रोड़ विधानसभा के महिला मोर्चा ने तिलक रोड़ पर केंद्र सरकार का पुतला दहन किया।
आज सुबह आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश महासचिव महिला मोर्चा श्रीमती सीमा कश्यप के नेतृत्व में तिलक रोड़ में एकत्रित होकर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए सरकार का पुतला दहन किया। इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते हुये प्रदेश महासचिव महिला मोर्चा श्रीमती सीमा कश्यप ने कहा की पूरे देश के अंदर महंगाई का हाहाकार मचा हुआ है लेकिन मोदी सरकार अपने बड़े घरानों को खुश करने के लिए गरीब जनता का खून चूसने पर अमादा है एक तरफ तो अच्छे दिनों को लाने का वादा कर महिलाओं को सौगात देने की जुमलेबाजी ने देश में महिलाओं की रसोई का बजट बिगाड़ कर रख दिया है। पूरे देश के ऊपर महंगाई का बोझ थोपने का काम केंद्र की सरकार ने किया है उसके लिए देश की जनता कभी भारतीय जनता पार्टी को माफ नहीं करेगी। लोगों का जीवन यापन, बच्चों का पालन पोषण करना दुश्वार हो गया है। 1122 रुपए का सिलेंडर आज 500 रुपये मजदूरी करने वाला व्यक्ति कैसे खरीद पाएगा इस पर भी मोदी को प्रकाश डालना पड़ेगा। केन्द्र में भारतीय जनता पार्टी की सरकार लगभग 8 वर्ष से अधिक का कार्यकाल पूर्ण कर चुकी है, परन्तु लगातार महंगाई में बढोतरी कर देश की जनता के साथ अन्याय किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि देश की प्रचण्ड बहुमत वाली भाजपा सरकार ने जनता के विश्वास पर चोट करते हुए अपने इस कार्यकाल में पेट्रोल, डीजल एवं रसोई गैस सिलेण्डर के दामों में बेतहाशा वृद्धि कर आम आदमी का जीना दूभर कर दिया है। उन्होंने कहा कि पेट्रोलियम पदार्थों (डीजल, पेट्रोल, रसोई गैस) के दामों में लगातार हो रही वृद्धि से आम जरूरत की चीजों के दामों में कई-कई गुना वृद्धि के कारण आम जन पीड़ित है। मंहगाई की मार से पीड़ित जनता के ऊपर रसोई गैस सिलेण्डर के दाम 1,150 रूपये पार कर चुकी हैं। इस मंहगाई का बोझ आम आदमी के जीने की राह को कठिन बना रहा है। गैस सिलेण्डर के दामों में लगातर की जा रही भारी वृद्धि से केन्द्र की मोदी सरकार ने एकबार फिर साबित कर दिया है कि यह सरकार आम जनता की न होकर कुछ देश की कुछ चुनिंदा लोगों की होकर रह गई है। उन्होंने कहा कि मंहगाई की मार झेल रही गरीब जनता पर केन्द्र सरकार द्वारा लगातार मंहगाई का बोझ डालकर उनके पेट पर लात मारने का काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि केन्द्र की भाजपा सरकार मंहगाई पर लगाम लगाने में पूरी तरह नाकाम हो चुकी है तथा मंहगाई के नाम पर जनता की जेब पर डाका डालने का काम कर रही है। रसोई गैस के बढते दाम अब आम आदमी की बर्दास्त से बाहर होते जा रहे हैं।
पुतला दहन करने वालों मे मुख्य रूप से विधानसभा सचिव नीना कांत, विस अध्यक्षा पिंकी कुमार, उपाध्यक्षा राजबीरी शर्मा, वार्ड अध्यक्ष लता, पूनम, सुषमा कपूर, सावित्री, सोनम, लीलावती, कुलदीप कौर उपस्थित रहे।