बूथ सशक्तिकरण अभियान के तहत बैठक का आयोजन

एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस
देहरादून। बूथ सशक्तिकरण अभियान के तहत कैण्ट विधानसभा में क्षेत्रीय विधायिका श्रीमती सविता कपूर, महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल, बूथ सशक्तिकरण अभियान महानगर संयोजक मंयक गुप्ता के साथ जीएमएस मंडल अध्यक्ष सुमित पांडे ने बैठक में प्रतिभाग किया। इस दौरान दोनों मंडल अध्यक्ष, विधानसभा में निवासरत प्रदेश, महानगर पदाधिकारी, दोनों मण्डलों के प्रभारी, मण्डल के पदाधिकारी, पार्षद, मण्डल मोर्चों के पदाधिकारी, महानगर, मण्डल सोशल मीडिया, आई.टी., डाटा प्रबंधन पदाधिकारी,शक्ति केन्द्र संयोजक, शक्ति केन्द्र अल्पकालीन विस्तारक आदि उपस्थित थे।
वहीं दूसरी तरफ आज धर्मपुर विधानसभा के अंतर्गत सेवलाकलां स्थित साईं गेस्ट हाउस में बूथ सशक्तिकरण अभियान के निमित्त बैठक आयोजित हुई। जिसमें विधायक विनोद चमोली सम्मिलित हुये। इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप मे महानगर प्रभारी मयंक गुप्ता ने भाग लिया। इस अवसर पर मुख्य रूप से महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल, चारो मण्डलों के अध्यक्ष, पार्षद, सभी शक्तिकेन्द्र प्रमुख, सभी अल्पकालिक विस्तारक उपस्थित रहे।