दून वैली महानगर उद्योग व्यापार मण्डल ने किया भंडारे का आयोजन

एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस

देहरादून। आज दून वैली महानगर उद्योग व्यापार मण्डल दर्शनी गेट व्यापार मण्डल इकाई अध्यक्ष देवेंद्र साहनी एवं समस्त कार्यकारिणी द्वारा श्री गुरु राम राय जी के झंडा आरोहण पर एक विशाल भंडारे का आयोजन किया। जिसमे सुबह ब्रेड पकौड़े और चाय दोपहर में कढ़ी चावल, श्याम को हलवे का प्रशाद और रात्रि में दाल चावल का भोजन दूर-दूर से आयी हुई संगत के लिए तैयार किया गया। हज़ारो की संख्या में संगत ने प्रशाद ग्रहण किया। इस अवसर पर दून वैली महानगर उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष पंकज मैसोन एवं क्षेत्रीय पार्षद अजय सिंहल ने वहेगुरु जी को भोग लगा कर प्रशाद वितरण का कार्यक्रम शुरू किया। इस अवसर पर संरक्षक सुशील अग्रवाल, युवा महामंत्री दिव्य सेठी, संयोजक देवेंद्र साहनी, उपाध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल, सचिव मनोज गुप्ता, कोषाध्यक्ष राजेश मौर्य, प्रचार मंत्री कपिल बंसल, सार्थक वीरमानी, रवीश भसीन, सोनू जुनेजा,  बाबू लाल साहनी, भूषण साहनी, राजेंद्र सती, मन्नी अरोड़ा, अनिल चौधरी, नीरज दीवाकर, अमित गुप्ता, संजय सिंघल, धर्मेंद्र जयसवाल, तरुण आहूजा अन्य कई व्यापारी गण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *