August 7, 2026

सड़क दुर्घटना में एक महिला की मृत्यु

एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस

देहरादून। एक अज्ञात वाहन ने बिजली घर सहसपुर के सामने एक महिला को टक्कर मार दी, जिसके कारण महिला की  मृत्यु हो गई। पुलिस ने मृतका के शव का पंचायत नामा भर कर शव को पोस्ट मार्टम के लिये भेज दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आज थाना सहसपुर पुलिस को सूचना मिली कि एक अज्ञात वाहन के चालक बिजली घर सहसपुर के सामने एक महिला को टक्कर मारकर फरार हो गया है। सूचना मिलते ही थाना सहसपुर से एक पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की। पुलिस टीम ने जब घटना स्थल पर जानकारी प्राप्त की तो पता चला की स्थानीय लोगों द्वारा उक्त महिला को सरकारी अस्पताल सहसपुर दाखिल कराया गया, जिसे चिकित्सकों द्वारा मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस टीम ने सरकारी अस्पताल सहसपुर पहुंच कर मृतिका की शिनाख्त कराई तो, उनकी शिनाख्त आशा देवी पत्नी पीतांबर दत्त रतूड़ी निवासी शंकरपुर थाना सहसपुर जनपद देहरादून उम्र 55 वर्ष के रूप मे हुई। पुलिस ने मृतका के परिजनों को मौके पर बुलाकर शव का पंचायत नामा भरकर शव को मोर्चरी विकासनगर पहुंचाया। थाना सहसपुर पुलिस का कहना हैं दुर्घटना कारित करने वाले अज्ञात वाहन को चिन्हित कर उसकी तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

 

 

Don't Miss

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *