प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत विश्वगुरु बनने की ओर अग्रसर : नरेश बंसल

एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस

सोलन। सासंद राज्य सभा उत्तराखंड नरेश बंसल का आज महाजनसंपर्क अभियान के शुभारंभ के सुअवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल के साथ शिमला लोकसभा सीट के सोलन आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं व पार्टी पदाधिकारियों ने जोरदार स्वागत किया। सासंद राज्य सभा उत्तराखंड नरेश बंसल ने कार्यकर्ताओं व पार्टी पदाधिकारियों के साथ सोलन बाजार मे जनसंपर्क किया। इस अवसर पर पूर्व सांसद वीरेंद्र कश्यप, पूर्व मंत्री डॉ राजीव सैजल, पूर्व विधायक परमजीत पम्मी, लखविंदर राणा, गोविंद शर्मा, डॉ राजेश कश्यप और रतनपाल आदि पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

सोलन शिमला लोकसभा क्षेत्र हिमाचल प्रदेश से आज सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित केंद्र की मोदी सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में “महा जनसंपर्क अभियान” का शुभारम्भ प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल के साथ किया। इस अवसर पर सासंद राज्य सभा उत्तराखंड नरेश बंसल ने आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को संबोधित किया व सभी से प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार की 9 साल की उपलब्धियो, कल्याणकारी योजनाओं जो हर व्यक्ति तक पहुंचाने का आह्वान किया। सासंद राज्य सभा उत्तराखंड नरेश बंसल ने कहा की विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता एवं देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में केंद्र की भाजपा सरकार ने ऐतिहासिक उपलब्धियों, सेवाभाव से किये गए जनकल्याण एवं उत्कृष्ट विकास कार्यों से विश्वपटल पर भारत को गौरवान्वित करते हुए अपने सफलतम 9 वर्ष पूर्ण किए है। ‘सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण’ को समर्पित मोदी सरकार द्वारा इन 9 वर्षों में लिए गए ऐतिहासिक निर्णयों से आज देश का हर नागरिक सशक्त एवं समृद्ध हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ओजस्वी नेतृत्व में आज भारत तेजी से विश्वगुरु बनने की ओर अग्रसर है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *