देश ने पिछले नौ वर्षों में हर क्षेत्र में देखा ‘अभूतपूर्व’ विकास : सचिन गुप्ता

एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस

देहरादून, 01 जून। भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सचिन गुप्ता ने राजधानी देहरादून मे पत्रकारों से औपचारिक बातचीत में कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राष्ट्रीय मानस को आशा, उत्साह, आत्मविश्वास एवं नवाचार से भरने वाले सेवा, सुरक्षा, सुशासन और समग्र विकास के गौरवशाली एवं निर्माणकारी 09 वर्ष पूर्ण हो गये हैं। राष्ट्रीय गौरवों के पुनर्स्थापन एवं विरासतों के संरक्षण-संवर्धन के साथ ही  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विराट दूरदर्शी नेतृत्व में ‘नया भारत’ वैश्विक पटल पर शक्ति, समृद्धि एवं संभावनाओं के विराट केंद्र के रूप में इन 09 वर्षों में स्थापित हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकनिष्ठ मार्गदर्शन में अंत्योदय से आत्मनिर्भर भारत, ग्रामोदय से राष्ट्रोदय एवं एक भारत-श्रेष्ठ भारत की संकल्पनाएं साकार हो रही हैं।

भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सचिन गुप्ता ने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने 9 साल पूरे कर लिए हैं। केंद्र में सरकार के 9 साल पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी ने देश भर में महीने भर का महासंपर्क अभियान शुरू किया है। इस दौरान देश के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में मोदी कैबिनेट की उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी जा रहीं हैं। बीजेपी कार्यकर्ता भी सरकार की उपलब्धियों को जनता के बीच लेकर जा रहे हैं।

भाजपा के वरिष्ठ नेता सचिन गुप्ता ने कहा कि देश ने पिछले नौ वर्षों में ‘नेशन फर्स्ट’ के मंत्र के साथ हर क्षेत्र में ‘अभूतपूर्व’ विकास देखा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में केंद्र की भाजपा सरकार ने बीते 9 वर्षों में ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना के साथ देशवासियों की आशा, अभिलाषा एवं आकांक्षाओं को पूर्ण किया है। 9 सालों में मोदी सरकार ने आम जनता से लेकर देश हित को लेकर कई बड़े फैसले लिए हैं। मोदी सरकार में देश को आज़ाद भारत की भव्य-दिव्य आधुनिक संसद मिली है। ये भारत के हज़ारों वर्ष पुराने लोकतांत्रिक इतिहास को हमारे समृद्ध लोकतांत्रिक भविष्य से जोड़ने वाली संसद है। 9 सालों में मोदी सरकार ने आम जनता को लाभ पहुंचाने वाली योजनाओं से लेकर इन्फ्रास्ट्रक्चर में बड़े निवेश समेत कई निर्णयों ने मोदी सरकार की स्वीकार्यता को बढ़ाया। इन 9 सालों में भारत दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है।

गौरतलब हैं की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सत्ता में आए 9 साल हो चुके हैं। 26 मई 2014 में पीएम नरेंद्र मोदी ने केंद्र सरकार की कमान संभाली थी। 2014 में मोदी लहर पर सवार होकर बीजेपी ने प्रचंड बहुमत हासिल किया था। वहीं 2019 में आई मोदी सुनामी में विपक्षी दलों के कई पुराने दरख्त तक उखड़ गए थे। पीएम नरेंद्र मोदी के चेहरे पर बीजेपी ने 303 लोकसभा सीटों पर जीत हासिल की थी। 2014 में सत्ता के केंद्र में स्थापित हुई मोदी सरकार ने इस दौरान कई बड़े फैसले लिए।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *