August 8, 2026

महाजनसम्पर्क अभियान के तहत किया विशिष्ट परिवार से सम्पर्क

एस.के.एम. न्यूज सर्विस

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी जीएमएस मंडल के पदाधिकारियों ने आज कैन्ट विधानसभा की विधायक श्रीमती सविता कपूर के मार्ग दर्शन में उत्कृष्ट कार्य करने वाले विशिष्ट परिवारों से मिलकर केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराया और उनको सम्मानित किया। क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रहे साहित्यकार एवं आर्य समाज के उपदेशक सतपाल सरल, एडवोकेट संजीव शर्मा, डॉ नितिन गर्ग, शिक्षा के क्षेत्र में कार्य कर रही श्रीमती कमलेश शर्मा, समाजसेवी उत्तम गर्ग का उनके घरों पर जा कर सम्मान किया गया। सम्मान कार्यक्रम में सुमित पांडेय मंडल अध्यक्ष, बबलू बंसल कार्यक्रम सयोजक, श्रीमती मीनाक्षी मौर्य पार्षद, शेखर नौटियाल मंडल महामंत्री, ऐके महाजन मंडल उपाध्यक्ष, हितेश मण्डल मंत्री, विनोद तोमर मंडल मंत्री, मास्टर सुरेंदर, सतीश कंडवाल उपस्तिथ रहे।

 

 

 

Don't Miss

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *