पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ ने ली अपराध गोष्ठी

संदीप गोयल/एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस

पिथौरागढ़। आज पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ लोकेश्वर सिंह द्वारा जनपद के समस्त थाना, शाखा प्रभारियों का अपराध गोष्ठी, मासिक सम्मेलन लिया गया। सर्वप्रथम समस्त प्रभारियों से उनके अधीन नियुक्त अधिकारी/ कर्मचारियों की समस्याओं के बारे में जानकारी प्राप्त की गयी तथा उनका उचित समाधान करने हेतु आश्वासन दिया गया। समस्त थाना प्रभारियों को अपने–अपने थानों में नियुक्त अधीनस्थ कर्मचारियों की प्रत्येक माह मीटिंग लेकर उनके कार्यों की समीक्षा करने तथा उनकी व्यक्तिगत / पारिवारिक समस्याओं को सुनते हुए उनका त्वरित समाधान किये जाने हेतु निर्देशित किया गया।

पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ लोकेश्वर सिंह द्वारा समस्त थानाध्यक्षों, प्रभारियों को दिशा-निर्देश देते हुये कहा की उत्पात मचाकर शान्ति व्यवस्था भंग करने वालों के विरूद्ध अधिक से अधिक निरोधात्मक कार्यवाही की जाये। अवैध शराब/ अवैध खनन/ स्मैक/ चरस पर अंकुश लगाने हेतु प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया। धोखाधड़ी व साइबर क्राइम से सम्बन्धित शिकायतों पर प्रभावी कार्यवाही करते हुए फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी करने हेतु सम्बन्धित थाना प्रभारियों/ साइबर सैल प्रभारी को निर्देशित किया गया। जुआ खेलने वालों की धरपकड़ हेतु अधिक से अधिक प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया।  न्यायालय से प्राप्त सम्मनों की अधिक से अधिक तामीली कराने हेतु समस्त थाना प्रभारियों/ सम्मन सैल को निर्देशित किया गया।

अपराध गोष्ठी, मासिक सम्मेलन मे पुलिस क्षेत्राधिकारी पिथौरागढ़ नरेन्द्र पंत, पुलिस क्षेत्राधिकारी धारचुला परवेज अली, ज्येष्ठ अभियोजन अधिकारी राकेश चन्द्र, निरीक्षक एलआईयू रोहित जोशी, प्रतिसार निरीक्षक नरेन्द्र कुमार आर्या सहित समस्त थाना, शाखा प्रभारी सम्मिलित हुए।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *