युवा मोर्चा अध्यक्ष चन्द्रसागर उनियाल के नेतृत्व में निकाली गई तिरंगा यात्रा

संदीप गोयल/एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस
देहरादून। जीएमएस मंडल युवा मोर्चा अध्यक्ष चन्द्रसागर उनियाल (चन्दा) के नेतृत्व में आज तिरंगा यात्रा निकाली गई। जिसमें भाजपा के वरिष्ठ नेता अतुल अतुल कपूर, प्रदेश मंत्री आदित्य चौहान, युवा मोर्चा प्रदेश मंत्री राजेश रावत, मंडल अध्यक्ष सुमित पांडे, पूर्व मंडल अध्यक्ष बबलू बंसल, युवा मोर्चा अध्यक्ष मंडल महामंत्री आदित्य नौटियाल, रितेश चौरसिया, धीरज ग्रोवर एवं सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।