जिलाधिकारी ने किया रेंजर्सग्राउण्ड में वृक्षारोपण

एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस

देहरादून, 15 अगस्त। राज्य स्तरीय कार्यक्रम के उपरान्त जिलाधिकारी ने अधिकारियों के साथ रेंजर्सग्राउण्ड में वृक्षारोपण किया। जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका एवं मुख्य विकास अधिकारी सुश्री झरना कमठान  ने आम का पौधा लगाया तथा अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रामजीशरण शर्मा ने नीबू का पौधा लगाया। इस अवसर पर नगर मजिस्टेªट प्रत्युष सिंह, उप जिलाधिकारी शालिनी नेगी, नरेश चन्द्र दुर्गापाल, सहायक निदेशक सूचना बी.सी नेगी, मुख्य उद्यान अधिकारी मीनाक्षी जोशी, जिला पूर्ति अधिकारी विवेकशाह सहित उपस्थित अन्य अधिकारी कर्मचारियों ने भी वृक्षारोपण किया।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *