माता रानी का आगमन हाथी पर होगा और मुर्गे पर विदाई होगी : डॉक्टर आचार्य सुशांत राज

डॉक्टर आचार्य सुशांत राज

देहरादून। डॉक्टर आचार्य सुशांत राज ने जानकारी देते हुये बताया की शारदीय नवरात्रि की शुरुआत 15 अक्टूबर को हो रही है और इसका समापन 24 अक्टूबर 2023 होगा। नवरात्रि में माता रानी का आगमन और प्रस्थान विशेष वाहन में होता है। इस साल माता रानी का आगमन हाथी पर होगा और मुर्गे पर विदाई होगी। नवरात्रि की शुरुआत जिस वार से होती है, उसी के अनुसार माता रानी का वाहन तय होता है। नवरात्रि की शुरुआत जिस वार से होती है, उसी के अनुसार माता रानी का वाहन तय होता है। मान्यता है कि, जब माता रानी का आगमन हाथी पर होता है तो इससे अधिक बारिश होती है और सुख-समृद्धि में बढ़ोतरी होती है। इसलिए माता रानी का हाथी पर आना शुभ माना जाता है। नवरात्रि का समापन यदि मंगलवार को हो तो मां की विदाई मुर्गे पर होती है. इस साल नवरात्रि का समापन मंगलवार 24 अक्टूबर को होगा। मुर्गे पर माता रानी की विदाई को अच्छा नहीं माना जाता है। इससे दुख और कष्ट बढ़ते हैं। दिन या वार के अनुसार से वाहन में बदलाव हैं. जैसे शनिवार या मंगलवार के दिन नवरात्रि शुरू होने से माता का आगमन घोड़े पर, गुरुवार या शुक्रवार के दिन होने पर माता का आगमन डोली पर और बुधवार के दिन नवरात्रि शुरू होने से मां नाव पर आती हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *