राजधानी पहुंचे एनसीपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता

एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस
देहरादून। राष्ट्रवादी युवक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष व राष्ट्रीय सचिव सौरभ आहूजा ने जानकारी देते हुये बताया कि एनसीपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता व यूथ सेल के राष्ट्रीय अध्यक्ष धीरज शर्मा केदारनाथ व यमुनोत्री की यात्रा कर राजधानी देहरादून पहुंचे। नेहरू कॉलोनी स्थित कार्यालय में उनका कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया गया। इस अवसर पर उन्होंने प्रेस वार्ता करते हुये भाजपा को आड़े हाथ लिया। उन्होंने कहा कि देश के ५ राज्यों में आगामी विधानसभा चुनाओं में भाजपा औंधे मुंह गिरेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा ने खरीद फरोख्त कर एनसीपी व दूसरी पार्टियों को तोड़ने का कार्य करा है जो कि इन्हे आगामी चुनाव में भुगतने को तैयार रहना होगा। देश में बेरोजगारी व महंगाई भाजपा की केंद्र व राज्य सरकारें पूर्ण रूप से फेल हुई हैं। उन्होंने उत्तराखंड में यमुनोत्री धाम में करोड़ों का बजट पास होने के बावजूद विकास कार्य ना होने पर चिंता व्यक्त की व कहा की ये देवभूमि का दुर्भाग्य है कि भाजपा ने उत्तराखंड राज्य को सिर्फ लूटने का कार्य करा है, पूर्ण बहुमत की सरकार होने के बावजूद बेरोजगार युवाओं से छलावा व भ्रष्टाचार चरम पर होना दुखद है। उन्होंने कहा कि जल्द ही उत्तराखंड में संगठन को मजबूत करा जायेगा और तीसरे विकल्प को तलाश रहे राज्य की जनता को एनसीपी पूरा करेगी। जिस प्रकार एनसीपी सुप्रीमो शरद पवार ने महाराष्ट्र में युवाओं व किसानो के बीच कार्य करा है उसी प्रकार उत्तराखंड राज्य में भी एनसीपी जन सेवा कर आगामी चुनाओँ में प्रतिभाग करेगी।