संदीप गोयल/एसकेएम न्यूज़ सर्विस

हरिद्वार। हरिद्वार कुंभ-2027 की धार्मिक गतिविधियों का आज श्री पंचदशनाम जूना अखाड़े के रमता पंचों की जमात के नगर प्रवेश के साथ शुभारंभ हो गया। जमात ने मंगलवार की सांय कुंभ नगरी हरिद्वार में प्रवेश किया। चंडी चौक पर बैंड-बाजे की मंगल ध्वनि, पुष्पवर्षा और हर-हर महादेव के जयघोष के बीच रमता पंचों का भव्य स्वागत किया गया। बड़ी संख्या में साधु-संत, श्रद्धालु और स्थानीय नागरिक इस अद्भुत अवसर के साक्षी बने।

कुंभ मेला-2027 की प्रमुख स्नान तिथियां :-
– 14 जनवरी 2027 – मकर संक्रांति
– 06 फरवरी 2027 – मौनी अमावस्या
– 11 फरवरी 2027 – बसंत पंचमी
– 20 फरवरी 2027 – माघ पूर्णिमा
– 06 मार्च 2027 – महाशिवरात्रि (अमृत स्नान)
– 08 मार्च 2027 – फाल्गुन अमावस्या (अमृत स्नान)
– 15 मार्च 2027 – देव डोलियों का अमृत स्नान
– 07 अप्रैल 2027 – नव संवत्सर
– 14 अप्रैल 2027 – मेष संक्रांति (अमृत स्नान)
– 15 अप्रैल 2027 – श्रीराम नवमी
– 20 अप्रैल 2027 – चैत्र पूर्णिमा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *