गुरदीप सिंह टोनी को चुना गया लीगल ऐडवाइजर

एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस

देहरादून। राजधानी देहरादून मे प्रिंस चौक स्थित एक होटल में आयोजित सिख सेवक जत्थे की वार्षिक आम बैठक में सर्वसम्मिति से सरदार गुलज़ार सिंह को प्रधान एवं सरदार सेवा सिंह मठारु को महासचिव चुना गया जबकि गुरदीप सिंह टोनी को लीगल ऐडवाइजर तथा सतनाम सिंह को कोषाध्यक्ष चुना गया।

बैठक आरम्भ होने से पहले पुरानी कमेटी के सदस्यों ने अपने पदों से इस्तीफा दिया एवं सरदार गुरदीप सिंह टोनी को चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया। चुनाव अधिकारी की देखरेख में हुए चुनाव में स. गुलज़ार सिंह के नाम को प्रधान पद हेतू स. सतनाम सिंह ने प्रस्तावित किया एवं स. सेवा सिंह मठारु ने अनुमोदन किया। जबकि महासचिव के पद हेतू स. सेवा सिंह मठारु के नाम को स. राजिंदर सिंह राजा ने प्रस्तावित किया एवं देविंदर सिंह भसीन ने अनुमोदन किया जिन्हें सर्वसम्मिति से चुन लिया गया। चुनाव को आगे बढ़ाते हुए चुनाव अधिकारी ने वरिष्ठ उपाध्यक्ष स. राजिंदर सिंह राजा, उपाध्यक्ष पद हेतू स. सुरेंदर सिंह कोहली एवं स. मनजीत सिंह चांना, सचिव पद पर स. अरविन्दर सिंह, कोषाध्यक्ष पद हेतू स. सतनाम सिंह, सह कोषाध्यक्ष स. जीएस साहनी, ऑडिटर स. आरएस  राणा, जत्थेदार पद पर स. सोहन सिंह,एवं सरंक्षक के लिये स.गुरदियाल सिंह, स. गुरप्रीत सिंह जोली एवं स. देविंदर सिंह भसीन सर्वसम्मिति से चुने गए।

चुनाव अधिकारी ने विधिवत सभी चुने गए अधिकारियों की घोषणा की एव सर्वसम्मिति से हुए चुनाव सदस्यों का आभार प्रकट किया। प्रधान स. गुलज़ार सिंह ने 27-11-2023 को आने वाले श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व एवं 25 नवम्बर को नगर कीर्तन में बढ़-चढ़ कर हमेशा की तरह सहयोग करने का अनुरोध किया। इस अवसर पर स. सुन्दर सिंह एवं स. जगमोहन सिंह आदि उपस्थित थे। सेवा सिंह मठारु ने चुनाव अधिकारी स. गुरदीप सिंह टोनी एवं सदस्यों का धन्यवाद किया।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *