राष्ट्रपति ने गुरु नानक देव की जयंती पर दी देशवासियों को शुभकामनाएं

एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस
नई दिल्ली। राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने गुरु नानक देव जी की जयंती की पूर्व संध्या पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। अपने संदेश में, राष्ट्रपति ने कहा है, “गुरु नानक देव जी की जयंती के अवसर पर, मैं भारत तथा विदेशों में रहने वाले सभी भारतीयों, विशेषकर सिख भाइयों एवं बहनों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देती हूं।
गुरु नानक देव जी की शिक्षाओं में समानता और निस्वार्थ सेवा के मूल्यों पर जोर दिया गया है। गुरु नानक देव जी का मानना ​​था कि मानवता की सेवा ही ईश्वर की सेवा है। उन्होंने लोगों को प्रेम, शांति और करुणा के मूल्यों का पालन करने के लिए प्रेरित किया। गुरु नानक देव जी ने ज्ञान का प्रकाश फैलाया और अपनी उत्कृष्ट कविता एवं शबद के माध्यम से लोगों को आध्यात्मिकता का मार्ग दिखाया।
आइए, हम अपने विचार, वाणी एवं कार्य में उनकी शिक्षाओं का पालन करें और खुद को समानता, भाईचारे एवं सद्भाव के प्रति समर्पित करें।”

Don't Miss

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *