सेवा दिवस के रूप में मनाया गया राज्यसभा सांसद नरेश बंसल का जन्मदिवस

संदीप गोयल/एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस

देहरादून। राज्यसभा सांसद एवं राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष भाजपा नरेश बंसल का जन्म दिवस उत्तराखंड राज्य की राजधानी देहरादून मे भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सचिन गुप्ता के द्वारा सेवा दिवस के रूप मे मनाया गया। इस अवसर पर पी-2 क्लब यमुना कालोनी देहरादून में एक विशाल कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम मे मुख्यअतिथि के रूप मे राज्यसभा सांसद एवं राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष भाजपा नरेश बंसल ने भाग लिया जबकि विशिष्ठ अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कोषाध्यक्ष पुनीत मित्तल, भाजयुमो राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी ने भाग लिया। अतिथिगणों ने सेवा दिवस के अवसर पर अनेकों जरूरतमंद लोंगो को कम्बल वितरण किया।

इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते हुये के जन्मदिवस के अवसर पर राज्यसभा सांसद एवं राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष भाजपा नरेश बंसल ने कहा की वह भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सचिन गुप्ता सहित उन सभी कार्यकर्ताओं को धन्यवाद अदा करते हैं जिन्होंने उनका जन्म दिन सेवा दिवस के रूप मे मनाया हैं।

इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते हुये भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सचिन गुप्ता ने कहा की आज राज्यसभा सांसद एवं राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष भाजपा नरेश बंसल का जन्म दिवस को सेवा दिवस के रूप में मनाया जा रहा हैं जिसके तहत विभिन्न सेवा के कार्यक्रम आयोजित किए गये हैं और सेंकड़ों लोगों को कैंट विधान सभा में कम्बल वितरण किया गया हैं। जगह-जगह निःशुल्क खून की जांच शिवर भी लगाए गये। पंडित दीनदयाल उपाध्याय चिकित्सालय में एडमिट मरीजों को रस के पैकेट, फल वितरण कर सादगी के साथ राज्यसभा सांसद एवं राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष भाजपा नरेश बंसल का जन्मदिन मनाया गया।

इस अवसर पर सांसद नरेश बंसल ने कहा की यह भाजपा के ही संस्कार है कि अपनी खुशी के पल जनता के बीच उत्साह के साथ मनाते है। इस अवसर पर प्रदेश कोषाध्यक्ष पुनीत मित्तल, राजेन्द्र बाल्मीकि, सुमन सिंह, हरीश मित्तल, शशि कपूर, राजकुमार तिवारी, सुरेश प्रजापति, दीवन चंद प्रजापति, प्रमोद थापा, अंकित कुमार, लक्ष्मी रावत, सीमा डांगवाल, रजनी सिंह आदि उपस्थित रहे।

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *