August 8, 2026

कांग्रेस ने आचार्य प्रमोद कृष्णन को किया पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित

नई दिल्ली। कल्कि धाम पीठाधीश्वर और कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम को पार्टी ने छह साल के लिए निष्कासित कर दिया है। आचार्य कृष्णम पार्टी नेतृत्व को खरी-खरी सुनाते रहे हैं। उन्होंने राममंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का समर्थन करते हुए कांग्रेस के बहिष्कार को दुर्भाग्यपूर्ण बताया था। यूपी के संभल में 19 फरवरी को होने वाले कल्कि धाम के शिलान्यास समारोह के लिए प्रमोद कृष्णम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई केंद्रीय मंत्रियों और यूपी के मुख्यमंत्री योगी को भी निमंत्रण दिया था। प्रधानमंत्री मोदी इस कार्यक्रम में शामिल होने वाले हैं। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा, प्रमोद कृष्णम को अनुशासनहीनता व बार-बार पार्टी विरोधी बयानबाजी के कारण निष्कासित किया गया है। निष्कासन का प्रस्ताव उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने भेजा था। बीते कुछ समय से कृष्णम भारतीय राष्ट्रीय विकासात्मक समावेशी गठबंधन के साथ ही कांग्रेस की भी खुलकर आलोचना कर रहे थे। ऐसे में लग ही रहा था कि पार्टी उनके इस खुले व्यवहार को अनुशासनहीनता मानेगी और कोई एक्शन लेगी। रही सही कसर कल्कि धाम के आयोजन में पीएम मोदी के आमंत्रण ने पूरी कर दी।

Don't Miss

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *